1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 16 जनवरी तक ही है BSNL का यह धांसू ऑफर, एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई सारे ऑफर्स

16 जनवरी तक ही है BSNL का यह धांसू ऑफर, एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई सारे ऑफर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 06, 2025 08:40 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 08:40 pm IST

BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने एक एनुअल प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी और एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दे रही है। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो आप BSNL के सस्ते प्लान का फायदा ले सकते हैं। ध्यान रहे कि BSNL ने एक्स्ट्रा वैलिडिटी का ऑफर लिमिटेड समय के लिए निकाला है।

BSNL, BSNL Plan, BSNL Recharge, BSNL Offer, BSNL Best Plan, रिचार्ज, रिचार्ज ऑफर, बीएसएनएल- India TV Hindi
BSNL अपने ग्राहकों के लिए लाया शानदार ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी टेलिकॉम बीएसएएल की तरफ से करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए हाल ही में एक तोहफा पेश किया गया है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए नए-नए ऑफर्स ला रहा है जो ग्राहकों को महंगे प्लान्स से छुटकारा दिला रहे हैं। बीएसएनएल अब अपने ग्राहकों को एक सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। 

आपको बता दें कि बीएसएनएल, न्यू ईयर 2025 के मौके पर अपने एक एनुअल प्लान में ग्राहकों को एक्स्ट्रा वैलिडिटी और साथ में एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। अब आपको जहां एनुअल प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती थी वहीं अब आपको प्लान में 14 महीने की वैलिडिटी दी जाएगी। इसके साथ ही आपको डेटा भी पहले की तुलना में अधिक मिलने वाला है। खास बात यह है कि एक्स्ट्रा वैलिडिटी और एस्ट्रा डेटा के लिए कंपनी ग्राहकों से किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले रही है। 

BSNL ने लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया ऑफर

बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में 2399 रुपये का एक शानदार प्लान मौजूद है। आमतौर पर इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 395 दिनों की वैलिडिटी देती है, लेकिन अब न्यू ईयर के मौके पर इसकी वैलिडिटी बढ़ा दी गई है। अगर आप इस प्लान को अभी खरीदते हैं तो आपको इसमें 395 दिन की जगह 425 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि यह ऑफर सीमित समय तक के लिए ही है। आप इस बढ़ी हुई वैलिडिटी और और एक्स्ट्रा डेटा का लाभ सिर्फ 16 जनवरी तक ही ले सकते हैं। 

BSNL के सस्ते प्लान ने फायदे

अगर आप 16 जनवरी के बाद बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्लान खरीदेंगे तो आप सिर्फ 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस तरह आप कम दाम में बिना किसी टेंशन के लंबी वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं। 2399 रुपये में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा मिलता है। आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 850GB हाई स्पीड डेटा का फायदा ले सकते हैं। अगर आप प्लान को खरीदते हैं तो सिर्फ 5 रुपये डेली के खर्च पर फ्री कॉलिंग, 2GB डेटा और 100 फ्री एसएमएस जैसी सर्विस का फायदा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 13 256GB की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट में हुआ हजारों रुपये का Price Drop

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक