1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. पेरिस में होने जा रहा है AI Summit, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तय होगा भविष्य, जानें इसका एजेंडा

पेरिस में होने जा रहा है AI Summit, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तय होगा भविष्य, जानें इसका एजेंडा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 07, 2025 10:21 am IST,  Updated : Feb 07, 2025 10:21 am IST

फ्रांस के पेरिस में Paris AI Action Summit 2025 होने जा रहा है। इस एआई समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं। पेरिस के इस एआई इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को लेकर बहुत कुछ तय होने वाला है। चीन के डीपसीक आने के बाद इस समिट की इंपॉर्टेंस और भी बढ़ गई है।

Paris AI Action Summit 2025, Paris AI Summit 2025, Check Date, Time, Schedule, Agenda- India TV Hindi
पेरिस में होने जा रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा इवेंट। Image Source : फाइल फोटो

Paris AI Action Summit 2025 Event: 2025 का साल टेक्नोलॉजी के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल कई बड़े टेक इवेंट आयोजित होने वाली है। इन्हीं में शामिल है Paris AI Action Summit 2025 इवेंट। 10-11 फरवरी को होने वाले इस एआई इवेंट में दुनियाभर के कई सारे दिग्गज नेता भाग लेंगे। पेरिस के इस एआई इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचने वाले हैं। 

Paris AI Action Summit 2025 की मेजबानी भारत और फ्रांस संयुक्त रूप से कर रहे हैं इसलिए इस समिट की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलते रूप और उसके इस्तेमाल के तौर तरीकों पर बड़ी चर्चा हो सकती है। 

पेरिस एआई इवेंट में 100 से अधिक देशों के हिस्सा लेने की संभावना है। चीन के नए आई टूल DeepSeek के चर्चा में आने के बाद अब Paris AI Action Summit 2025 की इंपॉर्टेंस और भी बढ़ गई है।  यह इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को लेकर कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। 

कार्यक्रम पांच प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा

पिछले एआई शिखर सम्मेलनों की तुलना इस बार का इवेंट कई मायनों में बेहद अलग रहने वाला है। इस बार पेरिस शिखर सम्मेलन एआई-संचालित आर्थिक अवसरों पर केंद्रित होगा। फ्रांस एआई में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, और यह ओपन-सोर्स एआई मॉडल को और बढ़ावा देगा। Paris AI Action Summit पांच विषयों पर केंद्रित रहने वाला है जिसमें एआई में सार्वजनिक रुचि, एआई का भविष्य, एआई इनोवेशन, एआई में विश्वास और वैश्विक एआई शासन शामिल होंगे।

एआई की प्राइवेसी पर हो सकती है चर्चा

चीन ने हाल ही में डीपसीक नाम का एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल तैयार किया है। चीन के इस एआई टूल को अमेरिकी कंपनी ओपनएआई के ChatGPT के समकक्ष माना जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में डीपसीक से डेटा लीक की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है। कई देशों ने डीपसीक के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में Paris AI Summit 2025 एआई टूल के सुरक्षित उपयोग और उसकी प्राइवेसी को लेकर भी बड़ी चर्चा हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- Motorola Edge 50 Ultra 5G 512GB हो गया सस्ता, डिस्काउंट के साथ 19000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक