1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Paris AI Summit: PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई, बोले- AI पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा Google

Paris AI Summit: PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई, बोले- AI पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा Google

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 12, 2025 09:52 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 09:52 am IST

Paris AI Summit 2025 के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । पीएम मोदी से मिलने के बाद गूगल सीईओ ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रोल को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा- कि इस इंडस्ट्री में गूगल भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

PM Modi France Visit, PM Modi, Paris AI Action Summit, Sundar Pichai, Google CEO- India TV Hindi
गूगल सीईओ ने पेरिस में पीएम मोदी से की मुलाकात। Image Source : फाइल फोटो

Paris AI Action Summit 2025: फ्रांस की राजधानी पेरिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मेगा इवेंट Paris AI Action Summit 2025 आयोजित हुआ। भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों ने इसमें हिस्सा लिया। समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पेरिस पहुंचे। पीएम मोदी ने पेरिस सीईओ फोरम में गूगल के CEO सुंदर पिचाई समेत कई बड़े टेक दिग्गजों से मुलाकात की। 

सुंदर पिचाई के साथ साथ स्केल एआी के फाउंडर और सीईओ एलेक्जेंडर वांग ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों ने ही इस चर्चा के दौरान एआई इंडस्ट्री के भविष्य और उसकी योजनाओं के बारे में चर्चा की।

Google CEO ने कही बड़ी बात 

पेरिस एआई एक्शन समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और यह भारत में अविश्वसनीय अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि देश के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाने के लिए गूगल भारत के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने बताया कि गूगल और भारत के बीच इस इंडस्ट्री के लिए आपसी सहयोग को लेकर बातचीत हुई। 

सुंदर पिचाई ने पीएम से मुलाकात करने के बाद कहा- कि प्रधानमंत्री से मिलकर बेहद खुशी हुई। हम दोनों ने एआई के भविष्य पर कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उन मौकों पर भी चर्चा की जो भारत के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकते हैं। गूगल सीईओ ने पीएम मोदी से मुलाकात की एक फोटो को अपने ऑफिशियल X अकाउंट से भी शेयर किया है।

आपको बता दें कि एआई एक्शन समिट से पहले पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए कहा था कि यह मंच सभी देशों को आपसी आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और इनोवेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें- iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी कटौती, 5 महीने में ही हजारों रुपये सस्ता हो गया लेटेस्ट आईफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक