1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. दिवाली पर मिलेगा कंफर्म टिकट! इस ऐप ने करा दी मौज, आया बुकिंग का नया फीचर

दिवाली पर मिलेगा कंफर्म टिकट! इस ऐप ने करा दी मौज, आया बुकिंग का नया फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 02, 2023 12:36 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 12:36 pm IST

अगर आप दिवाली या फिर छठ के मौके पर घर जाना चाहते हैं और ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो अब आपको टेशन लेने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से ट्रेन का कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। पेटीएम ने यात्रियों के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है जिससे ट्रेन की कंफर्म टिकट को आसानी से बुक किया जा सकता है।

diwali par confirm ticket, Confirm Railway Ticket, indian railway ticket booking- India TV Hindi
ट्रेन का कंफर्म टिकट अब आसानी से होगा बुक। Image Source : फाइल फोटो

Confirm Railway Ticket Booking for diwali: दीपावली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में लोग घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। नॉर्मल दिनों की तुलना में इस फेस्टिव सीजन में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है और दिवाली के आस पास ट्रेन की कंफर्म टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर आपको भी दिवाली (Diwali Par Confirm Ticket) के मौके पर घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। पेटीएम (Paytm Confirm Ticket Feature) आपके लिए गुड न्यूज लेकर आया है जो आपकी टेंशन को दूर दर देगा। 

अब आप आसानी से घर जाने के लिए ट्रेन की कंफर्म टिकट बुक (Railway Reservation Seat Availability) कर सकते हैं। इसके लिए पेटीएम ने एक खास फीचर जारी किया है। पेटीएम के इस फीचर का नाम गारंटीड सीट असिस्टेंट हैं। पेटीएम के इस फीचर की मदद से आप दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन में कंफर्म सीट बुक (confirm berth in train) कर सकते हैं। 

इस तरह से मिलेगी कंफर्म टिकट

पेटीएम ऐप्लिकेशन का यह नया फीचर आपको ट्रेन, बस और फ्लाइट की कंफर्म टिकट उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी देगा। इस फीचर की मदद से अगर आप यह मालूम कर सकते हैं कि किस किस स्टेशन से खाली सीट उपलब्ध है जहां से आपको कंफर्म टिकट मिल सकती है। 

दरअसल पेटीएम का गारंटीड सीट असिस्टेंट फीचर एक खास तरह के सिस्टम पर काम करता है। आप जब पेटीएम में टिकट बुकिंग के लिए जाएंगे और अपनी यात्रा डिटेल फिल करेंगे और आप जिस स्टेशन से टिकट बुक कर रहे हैं वहां अगर सीट उपलब्ध नहीं है तो यह फीचर आपको उस स्टेशन के आस पास के स्टेशन से सीट उपलब्धता की जानकारी देगा। यानी आप बोर्डिंग स्टेशन बदलकर आसानी से कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Jio का दिवाली ऑफर, रिचार्ज प्लान में 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ मिलेगा 912GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक