1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Made in India चिप का सपना हुआ साकार, पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर यूनिट का उद्घाटन

Made in India चिप का सपना हुआ साकार, पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर यूनिट का उद्घाटन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 31, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 06:35 pm IST

पीएम मोदी ने गुजरात में मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया है। यह प्लांट रोजाना लाखों चिपसेट बनाएगा, जिसे भारत के साथ-साथ ग्लोबली एक्सपोर्ट किया जाएगा।

Semiconductor Plan- India TV Hindi
सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन Image Source : NARENDRA MODI/X

Made in India चिप का सपना साकार होने वाला है। पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद GIDC में 3300 करोड़ रुपये में बनी सेमीकंडक्टर यूनिट का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय आईटी और रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव और गुजरात के सीएम भी मौके पर मौजूद थे। Kaynes Semicon कंपनी का यह प्लांट भारत में चिप बनाकर ग्लोबली सप्लाई करेगा। यह पीएम मोदी के 'Make in India, Make for the World' के लक्ष्य को पूरा करने में एक मजबूद कदम है।

क्या है OSAT फैसिलिटी?

पीएम मोदी ने इस नए चिप मैनुफेक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन के दौरान कहा कि भारत आने वाले समय में दुनिया के लिए बड़ा चिप सप्लायर बनेगा। गुजरात के इस फैसिलिटी में बने चिप दुनिया के सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अपनी स्थिति को मजबूत करने का काम करेगा। यह नया प्लांट OSAT यानी Outsourced Semiconductor Assembly and Test फैसिलिटी के तौर पर काम करेगा, जहां चिप की असेंबली से लेकर इसकी पैकेजिंग और टेस्टिंग की जाएगी।

कमर्शियल प्रोडक्शन हुआ शुरू

गुजरात के इस सेमीकंडक्टर प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, जिसमें सबसे पहले IPM यानी इंटेलिजेंट पावर मॉडयूल बनाए जा रहे हैं। इसमें बने चिप इलेक्ट्रिक गाड़ियों, इंडस्ट्रियल मशीनों और अन्य इक्विपमेंट्स में यूज किए जाते हैं। IPM का काम कई चिप्स को एक साथ जोड़कर बेहतर इफिशिएंसी और परफॉर्मेंस के लिए तैयार करना है।

रोजाना 63 लाख चिप बनाने की क्षमता

Kaynes का यह सेमीकंडक्टर प्लांट पूरी क्षमता पर काम करने पर रोजाना करीब 63 लाख यूनिट्स प्रोड्यूस कर सकता है। यह प्लांट पूरी क्षमता में काम करने पर घरेलू के साथ-साथ ग्लोबल डिमांड भी पूरी कर सकता है।

इस महीने की शुरुआत में भी पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया था। माइक्रोन दुनिया की लीडिंग सेमीकंडक्टर और मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी है।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro में बदल जाएगा Dynami Island का डिजाइन? नई लीक में बड़ा खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक