1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7 मार्च को लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

7 मार्च को लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 25, 2026 07:39 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 07:39 pm IST

Realme C83 5G की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। रियलमी का यह सस्ता फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिए हैं।

Realme C83 5G Launch- India TV Hindi
रियलमी C83 5G Image Source : REALME INDIA

Realme भारत में 7 मार्च को 7000mAh की दमदार बैटरी वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कुछ फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिए हैं। रियलमी के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग के लिए फ्लिपकार्ट पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई गई है, जहां फोन के फीचर्स रिवील किए जाएंगे।

7 मार्च को होगा लॉन्च

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी का यह फोन 7 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 48 महीने तक खराब नहीं होगी। इसमें कंपनी Titan बैटरी इस्तेमाल करने वाली है, जो पूरे दिन इस्तेमाल करने के बाद भी 50% चार्ज रहेगी। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि रियलमी के इस अपकमिंग फोन Realme C83 5G की बैटरी 6 साल तक हेल्दी रहेगी।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

इस फोन के अन्य कंफर्म हुए फीचर्स की बात करें तो इसमें AI पावर सेविंग मोड मिलेगा। इसके अलावा इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग जैसे फीचर भी दिए जाएंगे, जिसकी वजह से फोन चार्जिंग में लगे होने के बावजूद यूज किया जा सकेगा और यह गर्म नहीं होगा। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस फीचर मिलेगा, जो फोन के गिरने पर भी इसे टूटने से बचाएगा। यह फोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस होगा, जो फोन के पानी में भींगने पर भी खराब होने से बचाएगा। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा।

Realme ने फोन के अन्य किसी फीचर के बारे में फिलहाल और डिटेल्स रिवील नहीं की है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Blooming Purple और Sprouting Green में पेश किया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6GB/8GB रैम और 128GB तक का स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा। Realme C सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही यह फोन बजट प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या होगा खास? अब तक के 5 सबसे बड़े लीक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक