1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme GT 7 Dream Edition की सेल भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme GT 7 Dream Edition की सेल भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 15, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 01:03 pm IST

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में Realme GT 7 Dream Edition को पेश किया था। यह रियलमी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें 16GB रैम का सपोर्ट मिलता है। आपको बता दें कि भारत में इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो चुकी है।

realme gt 7 dream edition, Realme GT 7 Dream Edition Sale, realme gt 7 dream edition price in india- India TV Hindi
रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू। Image Source : फाइल फोटो

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में आपको बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो बता दें कि कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। Realme GT 7 Dream Edition कंपनी का एक प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। 

Realme GT 7 Dream Edition को रियलमी ने Aston Martin Formula One Team के साथ मिलकर तैयार किया है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने बाजार में दो और स्मार्टफोन पेश किए थे जिसमें Realme GT 7 और Realme GT 7T शामिल थे। अगर आप GT 7 Dream Edition को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आप इसे अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

Realme GT 7 Dream Edition की कीमत

कंपनी ने Realme GT 7 Dream Edition को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। आप इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स पर विजिट करके भी खरीद सकते हैं। रियलमी ने इस प्रीमियम फोन को 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें Aston Martin Racing Green कलर मिलता है। 

Realme GT 7 Dream Edition पर ऑफर्स

कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन दिया जा रहा है। इस ऑफर में आप सिर्फ 4167 रुपये की ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को 5000 रुपये का बोनस डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप भारी भरकम बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में आपको 47,499 रुपये तक की बचत करने का धांसू मौका है। 

Realme GT 7 Dream Edition के फीचर्स

  1. Realme GT 7 Dream Edition में कंपनी ने 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है। 
  2. इसके डिस्प्ले में  1,264 x 2,780 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  3. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
  4. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। 
  5. फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+50+8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  7. Realme GT 7 Dream Edition को पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  8. फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 120W की सुपर पॉवर फास्ट चार्जिंग मिलती है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S23 Ultra 256GB की औंधे मुंह गिरी कीमत, 51% की हुई भारी कटौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक