1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme Buds T500 Pro की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, कलर्स से लेकर मेन फीचर्स हुए रिवील

Realme Buds T500 Pro की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, कलर्स से लेकर मेन फीचर्स हुए रिवील

 Published : Apr 07, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 03:54 pm IST

रियलमी ने नए इयरबड्स को भारतीय बाजार में उतारने का ऐलान कर दिया है और आज Realme Buds T500 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

Realme Buds T500 Pro- India TV Hindi
रियलमी बड्स टी500 प्रो Image Source : REALME

Realme Buds T500 Pro: रियलमी ने अपने Buds T500 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है और ये ट्रू वायरलेस इयरबड्स (TWE) जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इसकी लॉन्च डेट के ऑफिशियल कन्फर्म होने के साथ ही ये बात पक्की हो गई है कि इसकी नई ऑडियो डिवाइस परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स पर फोकस करेगी। अपकमिंग इयरबड्स LHDC 5.0 codec और हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो वायरलेस को सपोर्ट करेंगे जो कि 50dB तक के नॉइस कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करेंगे। ये मल्टी डिवाइस सपोर्ट के साथ आएंगे और ब्लूटूथ 6.1 कनेक्टिविटी की भी पेशकश करेंगे। इसके अलावा ये सभी के लिए लाइव ट्रांसलेशन और एडेप्टिव नॉइस कंट्रोल फीचर के साथ आएंगे।

Realme Buds T500 Pro की भारत में लॉन्च डेट

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Buds T500 Pro को भारत में 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये इयरबड्स रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए भी बेचे जाएंगे। इसकी प्राइसिंग और सेल की डिटेल्स को इसके लॉन्च तारीख पर सामने लाए जाने की उम्मीद है। इन इयरबड्स को चॉकलेट, लेमन कोला और ऑरेंज मिंट कलर में लॉन्च किया जाएगा।

सिंगल चार्ज साइकिल पर ये 14 दिनों तक चलेंगे

रियलमी बड्स टी 5000 प्रो के बारे में कंपनी का दावा है कि ये चार्जिंग केस के साथ 56 घंटे तक का बैटरी लाइफ डिलीवर करते हैं। ANC ऑफ होने के साथ ये 13.5 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देने की क्षमता रखते हैं और ANC ऑन होने के साथ ये 8 घंटे तक का प्लेबैक देने की कैपिसिटी रखते हैं। इसके अलावा LHDC के साथ ANC ऑफ होने के साथ ये 9 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देने की क्षमता रखते हैं और ANC ऑन होने के साथ ये 5.5 घंटे तक का प्लेबैक देने की कैपिसिटी रखते हैं। डिवाइस के बारे में कंपनी का ये भी दावा है कि एक सिंगल चार्ज साइकिल पर ये 14 दिनों तक का काम कर सकती है। 

इन इयरबड्स के पैक पर 62mAh बैटरी मिल रही है और ये चार्जिंग केस के साथ 530mAh यूनिट हो जाती है। इसको चार्ज होने में जो समय लगता है उसके मुताबिक 1 घंटे का टाइम इयरबड्स को चार्ज होने में लगता है, वहीं 2 घंटे का समय केस की चार्जिंग में लगता है। ये 

USB टाइप सी के चार्जर से चार्ज हो सकते हैं।

IP55 रेटिंग के साथ आते हैं इयरबड्स

ये इयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं जो धूल और पानी से इनकी सुरक्षा का दावा करती हैं। हर एक इयरबड्स का वजन 4.5 ग्राम है और चार्जिंग केस के बारे में कहा जा रहा है कि ये पहले की जेनरेशन वाले इयरबड्स के चार्जिंग केस से 20 परसेंट छोटे हैं। इस डिवाइस को जो रेटिंग मिली है उसके मुताबिक ये जीरो डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच ऑपरेट कर सकती है।

ये भी पढ़ें 

iPhone 18 और iPhone एयर 2 की लीक डिटेल्स आईं सामने, डिजाइन से लेकर डिस्प्ले को लेकर पता चलीं ये जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक