1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की अचानक गिर गई कीमत, Amazon पर अब तक के सबसे कम प्राइस में हुआ लिस्ट

Realme के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की अचानक गिर गई कीमत, Amazon पर अब तक के सबसे कम प्राइस में हुआ लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 01, 2024 06:00 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 06:00 am IST

Realme Narzo 70 Pro 5G की कीमत में कंपनी ने अचानक बड़ी कटौती की है। रियलमी का यह फोन 50MP कैमरा, 5000mAh की दमदार बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में लिमिटेड टाइम के लिए कटौती की है।

Realme Narzo 70 Pro 5G price cut in India- India TV Hindi
Realme Narzo 70 Pro 5G price cut in India Image Source : FILE

Realme Narzo 70 Pro की कीमत में अचानक भारी कटौती कर दी गई है। रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन कुछ महीने पहले ही भारत में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में 2500 रुपये से ज्यादा की कटौती कर दी है। रियलमी का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme Narzo 70 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है। यही नहीं, फोन को 873 रुपये की शुरुआती EMI में भी बेचा जा रहा है। आइए, जानते हैं रियलमी के इस फोन की कीमत में हुई कटौती, नई कीमत और फीचर्स के बारे में...

Realme Narzo 70 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 17,998 रुपये लिस्ट की गई है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 18,998 रुपये में मिल रहा है। इसके बेस वेरिएंट की खरीद पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है। वहीं, टॉप वेरिएंट के लिए 2,750 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। इस तरह से रियलमी के इस फोन को 15,998 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

 

Realme Narzo 70 Pro 5G के फीचर्स

  1. रियलमी का यह फोन 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।
  2. Narzo 70 Pro में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7050 5G प्रोसेसर दिया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
  3. रियलमी के इस फोन के बैक में डुअल टोन डिजाइन दिया गया है। फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
  4. इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
  5. Narzo 70 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - सिर्फ Hi लिखने पर मेट्रो का टिकट बुक हो जाएगा? ऐसा कैसे, यहां जानें स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रॉसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक