1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने सस्ते में लॉन्च किया धांसू गेमिंग स्मार्टफोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स, जानें कीमत

Realme ने सस्ते में लॉन्च किया धांसू गेमिंग स्मार्टफोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 09, 2024 01:27 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 01:34 pm IST

Realme ने भारत में एक और दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Narzo 70 Turbo लॉन्च किया है। रियलमी का यह गेमिंग स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से कम कीमत में उतारा गया है। इसके अलावा कंपनी ने सस्ता TWS ईयरबड्स भी पेश किया है।

Realme Narzo 70 Turbo- India TV Hindi
Realme Narzo 70 Turbo Image Source : AMAZON INDIA

Realme Narzo 70 Turbo भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी ने अपने इस धांसू फीचर वाले गेमिंग स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से कम कीमत में उतारा है। यह रियलमी के इस साल लॉन्च हुई Realme Narzo 70 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। फोन का लुक और डिजाइन यूनीक है और वेपर कूलिंग (VC) सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा रियलमी ने Realme Buds N1 TWS भी भारतीय बाजार में उतारा है।

Realme Narzo 70 Turbo की कीमत

रियलमी का यह सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 17,999 रुपये और 20,999 रुपये है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Turbo Yellow, Turbo Green और Turbo Purple कलर में आता है।

इस फोन की पहली सेल 16 सितंबर को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Realme Buds N1 की कीमत 1,999 रुपये है और इसकी सेल 13 सितंबर को दिन के 12 बजे Amazon पर आयोजित की जाएगी। 

Realme Narzo 70 Turbo के फीचर्स

Realme Narzo 70 Turbo के फीचर्स Realme 13 5G सीरीज की तरह ही हैं। इस फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है। रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

रियलमी के इस गेमिंग फोन की रैम को वर्चुअली 14GB तक एक्सपेंड कर सकेंगे। वहीं, फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

रियलमी के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का प्रोट्रेट कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - BSNL ने हिला दिया सिस्टम, बिना सेट-टॉप बॉक्स के फ्री में देख पाएंगे लाइव टीवी चैनल, जानें कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक