1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने 10,000 रुपये से कम में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G स्मार्टफोन

Realme ने 10,000 रुपये से कम में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 16, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 01:13 pm IST

Realme Narzo 80 Lite 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी, Android 15 जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन की पहली सेल 23 जून को आयोजित की जाएगी।

Realme Narzo 80 Lite 5G- India TV Hindi
रियलमी नार्जो 80 लाइट 5जी Image Source : REALME INDIA

Realme ने अपना एक और दमदार 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन 6000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। रियलमी का यह लेटेस्ट फोन Narzo 80 Lite के नाम से लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में पहले भी कंपनी ने Narzo 80 Pro और Narzo 80x भारतीय बाजार में उतारे हैं। लेटेस्ट फोन के फीचर्स इन दोनों फोन से अलग हैं।

Narzo 80 Lite की कीमत

Realme Narzo 80 Lite 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,499 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 700 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसे दो कलर ऑप्शन क्रिस्टल पर्पल और ओनेक्स ब्लैक में पेश किया गया है। फोन की पहली सेल 23 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी।

Realme Narzo 80 Lite 5G कीमत ऑफर प्राइस
4GB रैम + 128GB 10,499 रुपये 9,999 रुपये
6GB रैम + 128GB 11,499 रुपये 10,799 रुपये

Realme Narzo 80 Lite 5G के फीचर्स

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 मिलेगा। साथ ही, कंपनी ने फोन में कुछ AI फीचर्स भी जोड़े हैं। Narzo 80 Lite में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 625 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में 180Hz तक का टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 15W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसके साथ कंपनी ने 15W का अडेप्टर भी दिया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 32MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी से बचा रहेगा। इसके अलावा यह रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर के साथ आता है।

यह भी पढ़ें -

Samsung के नए फोल्डेबल फोन में आएगा Gemini Live का खास फीचर, कई काम बनाएगा आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक