Realme के पिछले सप्ताह लॉन्च हुए 10,001mAh बैटरी वाले तगड़े फोन की सेल आज शुरू होगी। रियलमी का यह फोन 8GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। Realme Narzo Power की पहली सेल में हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं। कंपनी फोन की पहली सेल में जबरदस्त ऑफर दे रही है, जिसमें यूजर्स को फोन की खरीद पर डिस्काउंट के साथ-साथ, EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
First Sale में ऑफर
Realme Narzo Power 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। फोन की पहली सेल आज यानी 10 मार्च को दिन के 12 बजे शुरू होगी। यह फोन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है।
पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का कूपन और 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में फोन की खरीद पर 4,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। ऑफर के बाद पहली सेल में रियलमी का यह दमदार फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
Realme Narzo Power के फीचर्स
यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। रियलमी ने इस फोन में 6.8 इंच का HyperGlow 4G Curve+ AMOLED डिस्प्ले यूज किया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी के इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह फोन WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स से लैस है।
| Realme Narzo Power 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच, कर्व्ड AMOLED, 144Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G |
| स्टोरेज | 8GB, 256GB |
| बैटरी | 10,001mAh, 80W |
| कैमरा | 50MP OIS + 8MP, 16MP |
| OS | Android 16, Realme UI 7.0 |
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 10,001mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - WhatsApp और Signal के करोड़ों यूजर्स के अकाउंट हो सकते हैं हैक, जारी हुई नई चेतावनी