1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10,499 रुपये में मिल रहा Redmi का 5G फोन, पहली सेल में जबरदस्त ऑफर

10,499 रुपये में मिल रहा Redmi का 5G फोन, पहली सेल में जबरदस्त ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 24, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 01:29 pm IST

पिछले दिनों लॉन्च हुए रेडमी के बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G और Redmi A7 आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हैं। पहली सेल में फोन की खरीद पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

Redmi A7 Pro, Redmi A7- India TV Hindi
रेडमी A7 सीरीज की सेल Image Source : REDMI INDIA

Redmi A7 और Redmi A7 Pro 5G की सेल आज यानी 24 अप्रैल से शुरू हो गई है। रेडमी के ये दोनों बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन पिछले दिनों भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। पहली सेल में फोन की खरीद पर कंपनी की तरफ से डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं। रेडमी की यह नई सीरीज 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले 6,300mAh तक की बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है।

Redmi A7, A7 Pro 5G पर ऑफर

Redmi A7 को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 3GB RAM + 64GB में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 10,999 रुपये है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन को 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Redmi A7 Pro 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 13,499 रुपये में आता है। पहली सेल में यह फोन  11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। फोन की खरीद पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज में खरीद सकते हैं। Redmi A7 सीरीज को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, Mi.com और Xiaomi के आधिकारिक रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।

Redmi A7, A7 Pro 5G के फीचर्स

Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Redmi A7 में 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इन दोनों फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलेगा। A7 Pro 5G Unisco T8300 5G चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, Redmi A7 में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

Redmi A7 Pro 5G के बैक में 32MP का मेन रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ LED फ्लैश लाइट मिलेगा। Redmi A7 के बैक में 13MP का कैमरा मिलेगा। दोनों ही फोन 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं। A7 Pro 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W का चार्जिंग फीचर मिलेगा। A7 में 5200mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग फीचर दिया गया है। दोनों ही फोन Andorid 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें - OnePlus 16 के फीचर्स आए सामने, OnePlus 15 के मुकाबले होंगे ये बड़े अपग्रेड्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक