1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi लाएगी 9000mAh की जबरदस्त बैटरी वाला फोन? क्यों मची है स्मार्टफोन बाजार में खलबली

Redmi लाएगी 9000mAh की जबरदस्त बैटरी वाला फोन? क्यों मची है स्मार्टफोन बाजार में खलबली

 Published : Nov 06, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 12:49 pm IST

चीन से लीक हुई एक ताजा जानकारी के मुताबिक ये हिंट मिला है कि रेडमी 9000mAh की शानदार बैटरी वाले फोन के लॉन्च की तैयारी कर रही है।

Redmi Phone- India TV Hindi
रेडमी फोन Image Source : REDMI

9000mAh Battery Phone: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी 9000mAh की विशाल बैटरी वाला फोन लॉन्च कर सकती है। चीन से आ रही एक रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी में 9000mAh की बैटरी वाले फोन पर काम चल रहा है और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो स्मार्टफोन की बैटरी के मामले में रेडमी नया बेंचमार्क बना देगी। स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को लेकर यूजर्स हमेशा सबसे ज्यादा सतर्क रहते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए रेडमी इस विशाल बैटरी वाले फोन के ऊपर काम कर रही है।

रेडमी लाएगी 9000mAh की शानदार बैटरी वाला फोन ?

चीन से लीक हुई एक ताजा जानकारी के मुताबिक ये हिंट मिला है कि रेडमी 9000mAh की शानदार बैटरी वाले फोन के लॉन्च की तैयारी कर रही है। इसके बाद ये मेनस्ट्रीम हैंडसेट की दुनिया में ये अब तक के सबसे ज्यादा बैटरी वाले फोन के साथ तहलका मचाने को तैयार है। ये लीक पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की तरफ से सामने आई है और इसने दावा किया है कि कुछ चाइनीज ब्रांड ने 9000mAh की सिगंल सेल सिलिकॉन बैटरी को फाइनल कर दिया है जो 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसी सोर्स ने तो यहां तक दावा किया है कि यही सेम ब्रांड ही 10,000mAh बैटरी वर्जन को भी लॉन्च करने के लिए लैब में टेस्टिंग कर रहा है, लेकिन इसके अभी काफी शुरुआती दौर में होने की बात कही गई है।

चीन से लीक हो रही हैं जानकारी

हालांकि टिप्सटर ने किसी खास ब्रांड या चुनिंदा मॉडल का नाम नहीं लिया है लेकिन चाइनीज आउटलेट MyDrivers का मानना है कि इस लीक का लिंक अपकमिंग Redmi Turbo 5 सीरीज से जुड़ा हो सकता है। इसका लाइनअप दिसंबर और जनवरी के बीच में सामने आने की उम्मीद है। इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि ये रेडमी का मिड-रेंज सेगमेंट फोन के लिए अगला बड़ा कदम या पुश हो सकता है।

रेडमी की किसी खास डिवाइस के लिए भी रिजर्व हो सकती है विशाल बैटरी की योजना

वैसे तो अभी बैटरी के वास्तविक स्पेसिफिकेशन्स के बारे में काफी अनिश्चितता है, हालांकि उसी टिप्सटर की इस हफ्ते के पहले आई एक और रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Turbo 5 फोन का बैटरी साइज करीब 7500mAh हो सकता है। इससे पहले कुछ पुरानी लीक के मुताबिक ये मेंशन किया गया था कि 9,000mAh+ यूनिट को किसी हायर-एंड डिवाइस के लिए रिजर्व रखा जा सकता है या फिर इसे किसी पूरी तरह अलग रेडमी डिवाइस के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

रेडमी टर्बो-5 की परफॉर्मेंस को लेकर लीक

रेडमी टर्बो-5 की परफॉर्मेंस को लेकर लीक जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये फोन मीडियाटेक न्यू डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट के साथ मार्केट में डेब्यू करेगा और ये TSMC’s 4nm प्रोसेस पर बिल्ट होगा। ये चिप ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ आर्म कोरटेक्स-A725 कोर्स के साथ 3.4GHz और Mali-G720 GPU पर रन करेगा।

यह भी पढ़ें

Motorola ने लॉन्च किए 7000mAh बैटरी वाले तगड़े फोन, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक