1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर ऑप्शन के साथ हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर ऑप्शन के साथ हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 22, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 04:48 pm IST

भारत में पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी रेडमी ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रेडमी की तरफ से Redmi Note 13 Pro 5G का नया कलर वेरिएंट पेश किया गया है। कंपनी ने फिलहाल नए कलर वेरिएंट को कुछ चुनिंदा मार्केट में पेश किया है। रेडमी की तरफ से Note 13 सीरीज को इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 13 Pro 5G Olive Green colour, Redmi Note 13 Pro 5G price, Redmi Note 13 Pro 5G features- India TV Hindi
रेडमी ने बाजार में लॉन्च किया Redmi Note 13 Pro का नया कलर वेरिएंट। Image Source : फाइल फोटो

 

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने इस साल की शुरूआत में Note 13 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G को बाजार में पेश किया था। अगर आप रेडमी नोट 13 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इस सीरीज का एक नया वेरिएंट पेश कर दिया है। 

आपको बता दें कि सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने प्रो वेरिएंट को तीन कलर वेरिएंट के साथ पेश किया था। लेकिन अब इसका चौथा कलर भी आ चुका है। रेडमी ने Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी ने अब आलिव ग्रीन कलर के साथ बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। 

बता दें कि इस  आलिव ग्रीन कलर से पहले Redmi Note 13 Pro 5G मार्केट में अभी तक ऑरोरा पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशियन टील कलर ऑप्शन में मौजूद था। भारत में आप इसे ऑर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर के साथ खरीद सकते थे। Redmi Note 13 Pro 5G का नया आलिव ग्रीन कलर भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

Redmi Note 13 Pro 5G  के वेरिएंट और कीमत

अगर आप इसे Redmi Note 13 Pro 5G को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि भारत में इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसका 8GB रैम और 256GB वाला स्टोरेज  आपको 26,999 रुपये और इसका 12GB रैम के साथ 256GB वाला मॉडल 28,999 रुपये में मिलेगा। 

Redmi Note 13 Pro 5G  के फीचर्स

  1. Redmi Note 13 Pro 5G में कंपनी ने 6.67 इंच की डिस्प्ले दी है। 
  2. इसमें CrystalRes AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 
  3. इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। 
  4. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 67W की टर्बो फास्ट चार्जिंग के साथ 5100mAh की बैटरी दी गई है। 
  5. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में पॉवरफुल 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 
  6. Redmi Note 13 Pro 5G  आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। 

यह भी पढ़ें- Motorola करने जा रहा है बड़ा धमाका, 4 साल की वारंटी वाला पहला स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक