1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi ने अपने 200MP कैमरा वाले फोन का खास एडिशन भारत में किया लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Redmi ने अपने 200MP कैमरा वाले फोन का खास एडिशन भारत में किया लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 25, 2024 06:08 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 06:08 pm IST

Redmi Note 13 Pro का नया Scarlet Red Edition भारत में लॉन्च हो गया है। आज से इस फोन को भारत में खरीदा जा सकता है। रेडमी का यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। फोन में 200MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition- India TV Hindi
Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition Image Source : FILE

Redmi ने साल की शुरुआत में लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले बजट फोन का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च किया है। Redmi Note 13 Pro का यह स्पेशल Scarlet Red Edition आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। रेडमी के इस नए एडिशन में यूजर्स को आकर्षक कलर मिलता है। फोन को 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ उतारा गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। आइए, जानते हैं Redmi Note 13 Pro के इस नए एडिशन में क्या खास है?

रेडमी ने अपने इस फोन के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको इस स्पेशल एडिशन में वही फीचर्स मिलेंगे, जो स्टैंडर्ड Redmi Note 13 Pro में मिलता है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये में मिलता है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Redmi Note 13 Pro के फीचर्स

रेडमी का यह फोन पहले Midnight Black, Coral Purple और  Arctic White में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। रेडमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

यह फोन 5,100mAh की दमदार बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा रेडमी का यह फोन IP54 रेटेड है, जिसका मतलब है की पानी और धूल मिट्टी पड़ने पर फोन खराब नहीं होता है।

यह भी पढ़ें - TRAI का सख्त आदेश, टेलीकॉम कंपनियां तुरंत कर लें ये काम, यूजर्स को होगा बड़ा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक