1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के ये दो प्लान्स जमकर हो रहे हैं पॉपुलर, देखते ही देखते यूजर्स के बन गए फेवरेट

Jio के ये दो प्लान्स जमकर हो रहे हैं पॉपुलर, देखते ही देखते यूजर्स के बन गए फेवरेट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 14, 2024 02:52 pm IST,  Updated : Sep 14, 2024 02:52 pm IST

रिलायंस जियो के पास करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। आज हम आपको जियो की लिस्ट के दो सबसे पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों ही प्लान्स में आपको फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है।

Jio, jio recharge, Jio Plan, Jio Best Plan, Jio News, जियो, जियो ऑफर, जियो प्लान, jio Popular Plans- India TV Hindi
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए लाया सस्ते रिचार्ज प्लान्स। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 49 करोड़ यूजर्स मौजूद है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए रिलायंस जियो कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। जियो ने हाल ही अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो को अपडेट किया था जिसके बाद कंपनी ने कई सारे प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि अब भी जियो के पास ढेर सारे सस्ते और किफायती प्लान्स मौजूद हैं। 

अगर आप अपने स्मार्टफोन में रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ने के बाद मोबाइल यूजर्स सस्ते प्लान्स की तलाश में लगे हुए हैं। अगर आप भी सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। 

आपको बता दें कि जियो की लिस्ट में कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक कोई भी प्लान चुन सकते हैं। हालांकि इस समय जियो के दो सस्ते और किफायती प्लान्स जमकर पॉपुलर हो रहे हैं। जियो के ये प्लान्स यूजर्स के फेवरेट प्लान्स बन चुके हैं। आइए आपको इनके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

Jio का 299 रुपये का प्लान

जियो ग्राहकों को जियो के पास 299 रुपये का रिचार्ज प्लान मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी देती है। आप किसी भी नेटवर्क में जितना चाहें अनलिमिटेड बात कर सकते हैं। जियो का यह प्लान यूजर्स के बीच में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। जियो इस प्लान के साथ ग्राहकों को 42GB डेटा देता है। आप हर दिन 2.5GB इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। 

प्लान के साथ में आपको फ्री कॉलिंग के साथ-साथ 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको इसमें जियो सिनेमा और जियो टीवी का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बता दें कि कंपनी अपने यूजर्स को इसमें जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है। 

Jio, jio recharge, Jio Plan, Jio Best Plan, Jio News, जियो, जियो ऑफर, जियो प्लान, jio Popular Plans
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट के दो सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स।

Jio का 249 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो की लिस्ट का दूसरा सस्ता और किफायती पॉपुलर प्लान 249 रुपये की कीमत में आता है। 249 रुपये के प्लान में भी आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन इसमें डेटा ऑफर कम है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको सिर्फ 28GB डेटा ही मिलता है। मतलब आप सिर्फ 1GB डेटा ही इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो, यूजर्स को इसमें भी कुछ एडिशनल बेनिफिट्स देता है जिसमें आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- BSNL की सबसे बड़ी समस्या हुई खत्म, 5G नेटवर्क के लिए इस स्वदेशी कंपनी का मिला साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक