1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने की बड़ी तैयारी, भारत में जल्द लॉन्च करेगा लेदर डिजाइन वाला धांसू फोन, आ गई डेट

Samsung ने की बड़ी तैयारी, भारत में जल्द लॉन्च करेगा लेदर डिजाइन वाला धांसू फोन, आ गई डेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 09, 2024 05:44 pm IST,  Updated : May 09, 2024 05:44 pm IST

Samsung Galaxy F55 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। साथ ही साथ इस फोन की कीमत भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आने वाला ब्रांड का पहला फोन होगा।

Samsung Galaxy F55 5G- India TV Hindi
Samsung Galaxy F55 5G Image Source : FLIPKART/SAMSUNG

Sansung Galaxy F55 5G की लॉन्च डेट आ गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगी। सैमसंग के इस फोन के बारे में लंबे समय से लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी। Samsung India ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल से इस मिड बजट फोन की लॉन्च डेट रिवील की है। इसके अलावा इसकी कीमत के बारे में भी हिंट दिया है। सैमसंग के इस मिड बजट फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से सेल किया जाएगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी बनाया गया है।

Samsung Galaxy F55 5G की खास बात यह है कि इसके बैक में वीगन लेदर डिजाइन दिया जाएगा। सैमसंग का यह पहला फोन होगा, जिसमें लेदर डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन को दो कलर ऑप्शन- Apricot Crush और Raisin Black में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों कलर ऑप्शन वीगन लेदर डिजाइन के साथ मिलेंगे।

लॉन्च डेट और कीमत रिवील

Samsung का यह फोन 17 मई को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने X पोस्ट में बताया कि इस फोन की कीमत 2X999 रुपये होगी यानी इसे 20,999 रुपये से लेकर 29,999 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जाएगा।

मिलेंगे ये फीचर्स?

Samsung Galaxy F55 5G के फीचर्स की बात करें तो दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ sAMOLED (सुपर एमोलेड) डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। सैमसंग के इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक की है। सैमसंग के इस मिड बजट फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

सैमसंग के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.0 पर काम कर सकता है।

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, NFC, USB Type C पोर्ट मिलेंगे। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक