1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G की लॉन्च डेट हुई अनाउंस, फीचर्स से लग रहा धाकड़ फोन

सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G की लॉन्च डेट हुई अनाउंस, फीचर्स से लग रहा धाकड़ फोन

 Published : Feb 02, 2026 06:10 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 06:10 pm IST

सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G के लॉन्च की डेट कंपनी ने घोषित कर दी है और साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है जिसमें ये फोन धाकड़ दिख रहा है तो आप भी जानिए।

Samsung Galaxy F70e 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy F70e 5G: साउथ कोरिया टेक दिग्गज सैमसंग की अपकमिंग गैलेक्सी F70 सीरीज के पहले मॉडल के रूप में सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। सैमसंग ने हैंडसेट के बारे में कई जानकारियां भी शेयर की हैं। जिनमें इसका डिजाइन, कलर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी कैपिसिटी शामिल हैं। गैलेक्सी F70 लाइनअप के पहले हैंडसेट के रूप में भारत में लॉन्च होने वाले इस फोन में दो रियर कैमरे होंगे। गैलेक्सी F70e 5G में टेक्सचर्ड रियर पैनल दिखाया गया है। इसमें फ्रंट में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा होगा।

सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा

साउथ कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने ऐलान किया है कि ये भारत में 9 फरवरी को सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G के लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट किया है, जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां शेयर की गई हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी, डिजाइन, कैमरा कॉन्फिगरेशन, कलर ऑप्शन और डिस्प्ले शामिल हैं।

डिस्प्ले 

यह कन्फर्म हो चुका है कि यह फोन फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर देश में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। यह लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर्स में अवेलेबल होगा। कंपनी ने बताया है कि फोन के पिछले पैनल पर लेदर फिनिश होगी। सैमसंग के नए गैलेक्सी F70e 5G में 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। 

कैमरा

कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सैमसंग के इस अपकमिंग हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। 

बैटरी

इसमें 6000mAh की बैटरी होगी। इस बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन और रात चलेगी।

चिपसेट-स्टोरेज और कीमत

फोन के चिपसेट और कीमत के बारे में अभी जानकारी सीक्रेट रखी गई है। खबरों के मुताबिक यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से ऑपरेट होगा जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि स्मार्टफोन मेकर कंपनी आने वाले दिनों में इसकी जानकारी देने वाली है। यह जानकारी सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G की कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक होने के कुछ ही समय बाद सामने आई है। लीक करने वाले का दावा है कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी।

ये भी पढ़ें 

iPhone फोल्ड के बाद आएगा iPhone फ्लिप? एप्पल के नए फोन को लेकर क्या है चर्चा जिससे मची हलचल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक