Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G होगा 17 मार्च को लॉन्च, कंपनी ने दे दी ढेरों फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G होगा 17 मार्च को लॉन्च, कंपनी ने दे दी ढेरों फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Mar 09, 2026 02:51 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 02:54 pm IST

सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G की लॉन्च की कन्फर्म तारीख और इसके फीचर्स सामने आ गए हैं. कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च के पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने पेश कर दी हैं।

Samsung Galaxy M17e 5G- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी

Samsung Galaxy M17e 5G Launch: सैमसंग ने सोमवार को ऐलान किया है कि गैलेक्सी M17e 5जी इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होगा। दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी के मुताबिक यह अपकमिंग हैंडसेट कम्यूनिकेशन्स, कंटेंट देखने और डेली यूज के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन होगी। गैलेक्सी M17e 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट से ऑपरेट होगा और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन UI 8 पर चलेगा।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G की कीमत और अवेलिबिलिटी

सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि गैलेक्सी M17e 5G 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह हैंडसेट दो रंगों में उपलब्ध होगा - वाइब वॉयलेट और ब्लिट्ज ब्लू।

सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन है। डिस्प्ले में हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) के साथ एडैप्टिव ब्राइटनेस की सुविधा भी है, जो आसपास की रोशनी के मुताबिक स्क्रीन की चमक को ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट करता है। इस हैंडसेट की मोटाई 8.2 मिमी बताई जा रही है और इसमें ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर (GFRP) बैक पैनल है। इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है।

Galaxy M17e 5G का कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Galaxy M17e 5G में 6000mAh की बैटरी है, जिसके बारे में सैमसंग का कहना है कि यह स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया जैसी एक्टिविटीज के लंबे समय तक इस्तेमाल को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन की गई है।

Galaxy M17e 5G का प्रोसेसर

Galaxy M17e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट लगा है। यह चिपसेट ARM Mali-G57 GPU के साथ आता है, जो मल्टीमीडिया और नॉर्मल गेमिंग कामों के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग का काम संभालता है। यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है और दावा किया जाता है कि यह Android OS की छह जेनरेशन के अपग्रेड और छह साल तक सुरक्षा अपडेट को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault भी है। कंपनी का दावा है कि सिस्टम को Evaluation Assurance Level 5+ (EAL5+) सर्टिफिकेशन प्राप्त है, और इसने कड़े सेफ्टी टेस्टिंग स्टैंडर्ड्स को पास कर लिया है।

कंपनी के मुताबिक गैलेक्सी M17e 5G में रियल-टाइम अपडेट के लिए नाउ बार, एक्टिव टास्क को हाईलाइट करने वाले लाइव नोटिफिकेशन और होम स्क्रीन पर लार्ज फोल्डर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इस हैंडसेट में गूगल जेमिनी एआई की कैपिसिटी और सर्कल टू सर्च सपोर्ट भी शामिल है।

ये भी पढ़ें 

Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च 17 मार्च को कन्फर्म, कंपनी ने टीजर में दिखाया मिनिमम क्रीज का फीचर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement