Samsung Galaxy M34 5G in India: अगर आप बजट सेगमेंट में एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में थे तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग अपने अपने फैंस के लिए एक सस्ता लेकिन फीचर रिच स्मार्टफोन आज लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग आज Samsung Galaxy M34 5G को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। कंपनी कम प्राइस में भी इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी है।
सैमसंग Samsung Galaxy M34 5G को बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है इसलिए इसकी कीमत 20,000 रुपये के करीब होगी। हालांकि अभी कीतम को लेकर कंपनी की तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। टिप्स्टर योगेश बरार ने कुछ दिन पहले इस स्मार्टफोन की प्राइस को लीक किया था। उन्होंने बताया कि कंपनी इस डिवाइस को 18 से 19 हजार के बीच में लॉन्च कर सकती है।
सैमसंग Samsung Galaxy M34 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। पहला वेरिएं 6GB रैम के साथ होगा जबकि दूसरा वेरिएंट 8GB रैम के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं कि सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में यूजर्स को क्या क्या मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- OPPO Reno 10 Series: 10 जुलाई को मचेगा तलहका, ओप्पो ला रही है 3 स्मार्टफोन्स
संपादक की पसंद