1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy M34 5G पर गजब का डिस्काउंट ऑफर, 10 हजार रुपये तक की होगी सीधी बचत

Samsung Galaxy M34 5G पर गजब का डिस्काउंट ऑफर, 10 हजार रुपये तक की होगी सीधी बचत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 04, 2024 04:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 04:24 pm IST

अगर आप सैमसंग के स्मार्टफोन पसंद करते हैं और मिडरेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के एक दमदार फोन Samsung Galaxy M34 5G के दाम में बड़ी गिरावट आ चुकी है। इस फोन को सैमसंग ने पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy M34 5G, Samsung Galaxy M34 5G Offer, Samsung Galaxy M34 5G Discount- India TV Hindi
सैमसंग का दमदार स्मार्टफोन हुआ सस्ता। Image Source : फाइल फोटो

अगर आपको अपने लिए या फिर अपने घर के लिए एक नए स्मार्टफोन की जररूत है तो आज की खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल हम आपको आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में मिल रहे बंपर डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रह हैं। अगर आप सैमसंग लवर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग का एक दमदार फोन Samsung Galaxy M34 5G हैवी डिस्काउंट के साथ ऑफर किया जा रहा है। 

Samsung Galaxy M34 5G मिड रेंज सेगमेंट में एक बढ़िया स्मार्टफोन है। इस फोन में आप डेली रूटीन वर्क के साथ हैवी टास्क भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं। अगर आप कम दाम में एक दमदार फोन लेना चाहते हैं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इस फोन पर मिल रहे हैं ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

फोन पर आया तगड़ा डिस्काउंट

Samsung Galaxy M34 5G में सैमसंग ने 6.5 इंज की बड़ी डिस्प्ले दी है। इस स्मार्टफोन को सैमसंग ने पिछले साल जुलाई के महीने में बाजार में उतारा था। एक साल बाद भी यह स्मार्टफोन कई सारे फोन्स को कड़ी टक्कर देता है। Samsung Galaxy M34 5G फ्लिपकार्ट पर 24,499 रुपये पर लिस्टेड है। लेकिन, इस समय इसके दाम में 38% की बड़ी छूट दी जा रही है। 

Samsung Galaxy M34 5G, Samsung Galaxy M34 5G Offer, Samsung Galaxy M34 5G Discount
Image Source : फाइल फोटोसैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन के गिर गए दाम।

38 पर्सेंट के फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप Samsung Galaxy M34 5G को सिर्फ 15,165 रुपये में ही खरीद सकते हैं। इस ऑफर के बाद आप बैंक ऑफर में एक्स्ट्रा पैसे की बचत कर सकते हैं। अगर आप  Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करते हैं तो आप 5 प्रतिशत की बचत कर पाएंगे। अगर आप HDFC Bank Credit Card से खरीदते हैं तो आप 1250 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। 

 Samsung Galaxy M34 5G के फीचर्स 

  1.  Samsung Galaxy M34 5G में सैमसंग ने 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। इसमें एमोलेड पैनल वाला डिस्प्ले दिया गया है। 
  2. इसकी डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और साथ में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जो कि One UI 6 पर बेस्ड है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 1280 प्रोसेसर दिया गया है। 
  5. Samsung Galaxy M34 5G  में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। 
  6. फोटोग्राफी सेगमेंट की  बात करें तो इसमें आपको रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+8+2 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  8.  Samsung Galaxy M34 5G  को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- बारिश में AC को किस टेम्प्रेचर में चलाना चाहिए? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक