1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy M35 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी

Samsung Galaxy M35 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 18, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 03:42 pm IST

सैमसंग ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट फोन Galaxy M35 5G है। सैमसंग ने इसे मिड रेंज बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको रियर में 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

samsung galaxy M35 5G, samsung galaxy M35 5G launch date, samsung galaxy M35 5G launch date india- India TV Hindi
सैमसंग ने बाजार में उतारा नया दमदार स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और सैमसंग के फैंस हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ने बजट सेगमेंट में Galaxy M Series में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया फोन Samsung Galaxy M35 5G है। सैमसंग का यह लेटेस्ट फोन बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आता है। 

अगर आप मिड रेंज बजट सेगमेंट में कोई नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग ने Samsung Galaxy M35 5G को कुल 3 कॉन्फ्रिग्रेशन के साथ बाजार में उतारा है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं। 

Galaxy M35 5G की कीमत

सैमसंग ने Samsung Galaxy M35 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें 6GB+128GB स्टोरेज, 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB स्टोरेज के मॉडल शामिल हैं। अगर आप 6GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 19,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, 8GB वाले मॉडल के लिए 21,499 रुपये और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 24,499 रुपये देने पडे़ंगे। 

Samsung Galaxy M35 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

लॉन्च के साथ ही कंपनी Galaxy M35 5G पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी सभी बैंक कार्ड्स पर ग्राहकों को 2000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर कर रही है। अगर आप Galaxy M35 5G पर अमेजन पे से खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें कि इस फोन को सैमसंग ने मूनलाइट ब्लू, डेब्रेक ब्लू और थंडर ग्रे ऑप्शन पर पेश किया है। 

Samsung Galaxy M35 5G के फीचर्स

  1. सैमसंग ने Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। 
  2. इसके डिस्प्ले में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 
  3. Samsung Galaxy M35 5G में गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलेगी। 
  4. डेली रूटीन कामों में परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1380 चिपसेट मिलता है। 
  5. इसमें कंपनी ने 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज दी है। कंपनी ने इस फोन में वेपर कूलिंग चेंबर दिया है। 
  6. Galaxy M35 5G  के रियर में 50+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea ने करोड़ों यूजर्स को दिया दूसरा झटका, इस प्लान से खत्म हो गई बड़ी सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक