1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने लॉन्च किया 50MP सेल्फी कैमरा वाला 5G फोन, मिलेंगे 8GB RAM समेत कई धांसू फीचर्स

Samsung ने लॉन्च किया 50MP सेल्फी कैमरा वाला 5G फोन, मिलेंगे 8GB RAM समेत कई धांसू फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 28, 2024 11:00 am IST,  Updated : Mar 28, 2024 11:00 am IST

Samsung Galaxy M55 5G को दक्षिण कोरियाई कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फोन 50MP सेल्फी कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में IP67 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग भी मिलती है।

Samsung Galaxy M55 5G- India TV Hindi
Samsung Galaxy M55 5G launched Image Source : FILE

Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च हो गया है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी का यह स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा, IP67 वाटर और डस्ट प्रूफिंग फीचर्स के साथ आता है। सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले ब्राजील में लॉन्च किया है। जल्द ही इस फोन को भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन Galaxy A55 5G की तरह है। कंपनी इसे Mega Camera स्मार्टफोन करके प्रमोट कर रहा है, जिसका मतलब है कि इस बार Galaxy M सीरीज के फोन में कंपनी ने कैमरा पर फोकस किया है।

Samsung Galaxy M55 5G के फीचर्स

  1. Samsung का यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के AMOLED+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन FHD+ रेजलूशन के साथ आता है।
  2. फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।
  3. इस फोन में कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और यह लेटेस्ट Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.0 के साथ आता है।
  4. सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  5. इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi6, USB Type C, Bluetooth 5.2, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  6. इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी इस फोन के साथ चार्जर नहीं देती है।
  7. Galaxy M55 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।
  9. इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन का वजह 180 ग्राम है और यह 7.8mm मोटा है।

Samsung Galaxy M55 5G की शुरुआती कीमत BZR 2,699 (लगभग 45,000 रुपये) है। इस फोन को लाइट ग्रीन और डार्क ब्लू दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक