1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy M56 5G तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy M56 5G तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 17, 2025 05:48 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 05:50 pm IST

Samsung ने Galaxy M सीरीज में एक और 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल आए Galaxy M55 को रिप्लेस करेगा। इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़ा अपग्रेड किया गया है।

Samsung Galaxy M56 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी M56 5G Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung Galaxy M56 भारत में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M55 5G का अपग्रेड होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने फोन के डिजाइन में बड़ा अपग्रेड किया है। साथ ही, इसके कई हार्डवेयर फीचर्स भी अपग्रेड किए गए हैं। सैमसंग का यह फोन भारत में 23 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर कई तरह के ऑफर्स भी दे रही है। आइए, जानते हैं सैमसंग के इस लेटेस्ट मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.73 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में sAMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन में इन-हाउस Exynos 1480 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग का यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7.0 पर काम करता है।

सैमसंग ने इस फोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन के कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में कंपनी ने बदलाव किया है। इस फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट और बैक कैमरे से HDR वीडियो कैप्चर किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M56 में AI फीचर दिया गया है। इसमें Google Gemini बेस्ड AI एडिटिंग, सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ मिलता है।

Samsung Galaxy M56 की कीमत

सैमसंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 30,999 रुपये में आता है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

  • 8GB RAM + 128GB - 27,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 30,999 रुपये

यह भी पढ़ें - स्मार्टफोन के बाद Tablet और PC की मार्केट में कूदा Motorola, सस्ते में लॉन्च किया 10200mAh बैटरी वाला टैब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक