सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S24 5G सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में कंपनी ने भर-भर के फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। सैमसंग ने इस सीरीज को भारी भरकम प्राइस के साथ लॉन्च किया था। सीरीज का बेस वेरिएंट ही 79,999 रुपये में आता है। महंगे होने की वजह से हर कोई इसे नहीं ले पा रहा है था, लेकिन अब इसके प्राइस में बड़ी छूट दी जा रही है। Samsung Galaxy S24 5G के दाम में बड़ी गिरावट आ चुकी है।
Samsung Galaxy S24 कई सारे AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन है। अगर आप सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इसके दाम में बड़ी कटौती कर दी है। अभी Galaxy S24 5G में ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए आपको इसमें मिल रही छूट के बारे में डिटेल से बताते हैं।
Samsung Galaxy S24 5G सीरीज का सबसे बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत अमेजन पर 79,999 रुपये है। लेकिन, अभी इस स्मार्टफोन के दाम में 22 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर दी गई है। इस डिस्काउंट के बाद आप Samsung Galaxy S24 को सिर्फ 62,440 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 में मिल रहे 22 पर्सेंट की छूट में आप डायरेक्ट 17,559 रुपये की बचत कर सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट के साथ कंपनी ग्राहकों को दूसरे कई ऑफर्स भी दे रही है जिसमें आप पैसों की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर आपको इंस्टेंट 1750 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।

अमेजन अपने ग्राहकों क Samsung Galaxy S24 की खरीदारी पर बंपर एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 30,800 रुपये तक की कीमत पर एक्सचेंज करा कर भारी बचत का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर में आपको कितनी वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन के फिजिकल और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें- Cooler की वजह से कमरे में बढ़ गई है उमस, इन 3 तरीकों से फटाफट मिलेगी राहत
संपादक की पसंद