Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 Edge को 65000 रुपये तक कम में खरीदने का मौका, 200MP कैमरे वाला फोन में हुआ सस्ता

Samsung Galaxy S25 Edge को 65000 रुपये तक कम में खरीदने का मौका, 200MP कैमरे वाला फोन में हुआ सस्ता

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Jun 12, 2025 05:35 pm IST, Updated : Jun 12, 2025 05:35 pm IST

Samsung Galaxy S25 Edge को सैमसंग की तरफ से मई 2025 में लॉन्च किया गया है। यह सैमसंग का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। फ्लिपकार्ट और अमेजन में आप इस समय इसकी खरीदारी पर 65 हजार रुपये तक की भारी भरकम बचत कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge Discount, Samsung Galaxy S25 Edge Price, Samsung Galaxy S25 Edge Price cut- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सैमसंग के 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले लेटेस्ट फोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका।

अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S25 Edge की तरफ जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन सैमसंग का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसे कंपनी की तरफ से हाल ही में लॉन्च किया गया है। सैमसंग की तरफ से दावा किया जाता है कि Samsung Galaxy S25 Edge अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। इसमें आपको स्टाइलिश लुक के साथ दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्टफोन को खरीदकर आप सालों साल के लिए फोन खरीदने की टेंशन से फ्री हो जाएंगे। 

Samsung Galaxy S25 Edge उन लोगों के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है जो स्मार्टफोन फोटोग्राफी या फिर वीडियोग्राफी करते हैं। सैमसंग ने इसके रियर पैनल में Samsung Galaxy S25 Ultra की ही तरह इसमें 200 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है। अगर नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो बता दें कि Samsung Galaxy S25 Edge को आप अभी 65000 रुपये तक कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25 Edge को सस्ते में खरीदने का मौका

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन में Samsung Galaxy S25 Edge इस समय 1,09,999 रुपये में लिस्ट है। दोनों ही कंपनिया इस स्मार्टफोन पर डायरेक्ट कोई ऑफर्स नहीं दे रही है लेकिन आप बैंक डिस्काउंट ऑफर और दूसरे ऑफर्स का लाभ लेकर हजारों रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। 

अमेजन अपने ग्राहकों को Samsung Galaxy S25 Edge की खरीदारी पर 8000 रुपये का बैक डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 8000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा आपको कंपनी 3299 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रही है। 

अब अमेजन के सबसे बड़े ऑफर की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर में 55000 रुपये तक बचाने का मौका दे रही है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करा कर 55000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर ही निर्भर करेगी। 

Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Samsung Galaxy S25 Edge में टाइटेनियम फ्रेम के साथ बैक में ग्लास पैनल दिया गया है।
  2. इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग मिलती है जिसे आप इस फोन को पानी और धूल में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  3. इसमें आपको 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 
  4. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Ceramic 2 दिया गया है।
  5. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 
  6. इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है। 
  7. फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  9. Samsung Galaxy S25 Edge को पॉवर देने के लिए इसमें 3900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने 'X' अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को किया 'BLACK'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement