1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 FE की धांसू एंट्री, 4900mAh बैटरी वाले फोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Samsung Galaxy S25 FE की धांसू एंट्री, 4900mAh बैटरी वाले फोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 04, 2025 03:30 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 03:36 pm IST

Samsung Galaxy S25 FE भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोन Galaxy AI, Android 16, 4900mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Samsung Galaxy S25 FE- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S25 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोन बड़े डिस्प्ले, 4900mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरे जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 FE का अपग्रेड है। इसके प्रोसेसर से लेकर अन्य फीचर्स में आपको ये अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

Samsung Galaxy S25 FE को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह फोन आज यानी 4 सितंबर से ग्लोबल मार्केट में मिलने लगेगा। यह फोन Icyblue, Jetblack, Navy और White कलर में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 630 डॉलर यानी लगभग 57,300 रुपये है।

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले में विजन बूस्टर दिया है। यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2400
स्टोरेज 8GB + 512GB
बैटरी 4900mAh, 45W
कैमरा 50MP + 12MP + 8MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8

इस फोन में 4,900mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है। इसके अलावा यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें वायरलेस पावर शेयर फीचर दिया गया है। Android 16 के साथ लॉन्च होने वाला यह सैमसंग का पहला फोन है, जो OneUI 8 पर काम करता है। इसके साथ कंपनी 6 महीने तक गूगल जेमिनी AI प्रो प्लान फ्री में ऑफर करती है।

Samsung Galaxy S25 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आता है।

Samsung Galaxy S25 FE
Image Source : SAMSUNGसैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई

यह भी पढ़ें -

Instagram में आ रहा कमाल का फीचर, Reels देखते-देखते कर पाएंगे कई काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक