Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra में बंपर डिस्काउंट, हजारों रुपये घटी कीमत

Samsung Galaxy S25 Ultra में बंपर डिस्काउंट, हजारों रुपये घटी कीमत

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 12, 2026 06:36 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 06:36 pm IST

Samsung Galaxy S25 Ultra Price cut: सैमसंग के प्रीमियम फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra Price cut- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की कीमत में कटौती

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 21,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग इस महीने 25 फरवरी को अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। नई सीरीज लॉन्च होने से पहले पिछले साल आए प्रीमियम फोन की कीमत में ये बड़ी कटौती है।

फ्लिपकार्ट पर बड़ा ऑफर

Flipkart पर चल रहे वैलेंटाइन्स डे सेल में यह फोन सस्ते में मिल रहा है। इस फ्लैगशिप फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 1,08,852 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह सैमसंग के इस फोन को 1,04,852 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 53,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

यह फोन 6.9 इंच के बड़े डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले क्वाड HD+ रेजलूशन और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W वायरलेस के साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

सैमसंग का यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।

यह प्रीमियम स्मार्टफोन S-Pen सपोर्ट के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने के बाद भी काम करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5G, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Spam Calls की होगी छुट्टी, TRAI के नए नियम में AI की एंट्री, ऑटोमैटिक ब्लॉक होंगे फर्जी कॉल!

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement