1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Edge होगा दुनिया का सबसे पतला फोन, नई लीक में सामने आए फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Edge होगा दुनिया का सबसे पतला फोन, नई लीक में सामने आए फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 09, 2025 07:19 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 07:19 pm IST

Samsung Galaxy S26 Edge दुनिया का सबसे पतला 5G फोन होगा। इस फोन से जुड़ी नई लीक सामने आई है, जिसके मुताबिक इस फोन की मोटाई Galaxy S25 Edge से भी कम होगी। इसके अलावा इसकी परफॉर्मेंस भी इंप्रूव होगी।

Samsung Galaxy S26 Edge- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 एज (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 Edge दुनिया का सबसे पतला फोन हो सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट की मानें तो यह फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Edge के मुकाबले पतला होगा। इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी। इस फोन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस फोन को Galaxy S26 Plus के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश कर सकती है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को सैमसंग Galaxy S सीरीज में प्लस मॉडल देखने को नहीं मिलेगा।

सबसे पतला फोन

Samsung Galaxy S26 Edge के बारे में नई जानकारी टिप्स्टर Ice Universe ने दी है। इस फोन की मोटाई महज 5.5mm हो सकती है, जो Galaxy S25 Edge के मुकाबले 0.3mm कम होगी। यह फोन 5.8mm मोटा है। इससे पहले किसी ब्रांड ने 5.5mm का 5G फोन लॉन्च नहीं किया है। पतले होने के साथ-साथ इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह फोन 4,200mAh के कार्बन सिलिकॉन बैटरी के साथ आ सकता है। Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी दी गई है।

इससे पहले आई लीक में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 एज में 4,400mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, दक्षिण कोरियाई कंपनी की तरफ से फिलहाल इस फोन के बारे में कोई भी जानकारी रिवील नहीं की गई है। सैमसंग का यह फोन 50MP के अल्ट्रा वाइड एंगल वाले कैमरे के साथ आएगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। कंपनी फोन के कैमरे में भी अपग्रेड करेगी। इस साल लॉन्च हुए मॉडल में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy S26 Edge संभावित फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2
स्टोरेज 12GB रैम + 256GB
बैटरी 4200mAh, 45W वायर्ड और वायरलेस
कैमरा 200MP + 50MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8

Samsung Galaxy S25 Edge की बात करें तो यह फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। अपकमिंग मॉडल में भी ऐसे ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस फोन की कीमत भी 1 लाख रुपये के करीब हो सकती है।

परफॉर्मेंस होगी बेहतर

Samsung Galaxy S26 सीरीज के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में अब तक का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस अपग्रेड देखने को मिल सता है। सैमसंग का यह फोन 10.7Gbps स्पीड वाले LPDDR5X रैम के साथ आ सकता है। यह नया DRAM अल्ट्रा के साथ-साथ एज मॉडल में भी दिया जा सकता है। वहीं, इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल रेगुलर रैम के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें -

Motorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, हजारों रुपये सस्ता हुआ 16GB रैम वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक