1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के लॉन्च से पहले ही मिला बड़ा हिंट, खास होने वाला है प्राइवेसी स्क्रीन फीचर

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के लॉन्च से पहले ही मिला बड़ा हिंट, खास होने वाला है प्राइवेसी स्क्रीन फीचर

 Published : Feb 24, 2026 09:28 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 09:28 am IST

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के ऑफिशियल लॉन्च में सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा फोन भी लॉन्च होगा और इसके सबसे ज्यादा इंतजार किए जा रहे बिल्ट-इन प्राइवेसी स्क्रीन फीचर को लेकर नई खबर आई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG/X

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के आधिकारिक लॉन्च में अब बस एक ही दिन बाकी है, लेकिन लीक से सैमसंग के अपकमिंग फोन के लिए कई हिंट मिल रहे हैं। अब, सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की एक रिटेल यूनिट ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें सबसे चर्चित फीचर, बिल्ट-इन प्राइवेसी स्क्रीन फीचर- दिखाई दे रहा है। यह अब तक देखे गए सामान्य प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर्स से अलग दिखता है।

लॉन्च से पहले गैलेक्सी S26 अल्ट्रा खरीदने का दावा करने वाले टिपस्टर साहिल करौल की तरफ से शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, फोन में डिस्प्ले में ही इंटीग्रेटेड प्राइवेसी स्क्रीन मोड शामिल है। छोटे डेमो वीडियो में, इस फीचर को चालू करने के बाद, स्क्रीन को साइड एंगल से देखना मुश्किल हो जाता है। राइट या लेफ्ट से देखने पर डिस्प्ले धुंधला या अस्पष्ट दिखाई देता है लेकिन सीधे देखने पर स्क्रीन साफ ​​और पढ़ने के लायक रहती है।

यह कैसे काम कर सकता है

ट्रेडिशनल प्राइवेसी फिल्टर के बजाए जिनमें बाहरी स्क्रीन प्रोटेक्टर की आवश्यकता होती है, सैमसंग का यह तरीका सॉफ्टवेयर-बेस्ड महसूस होता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह फीचर पिक्सेल की चमक को एडजस्ट करता है और किनारों से विजिबिलिटी को लिमिटेड करने के लिए लाइट की डायरेक्शन को कंट्रोल करता है।

सैमसंग की तरफ से कई लेयर की प्राइवेसी कंट्रोल की सुविधा देने की भी बात कही जा रही है। इसका मतलब यह हो सकता है कि यूजर्स देखने के एंगल को सीमित करने की कैपिसिटी को एजडस्ट कर सकते हैं। कुछ खास ऐप्स के लिए इसे एक्टिव करने का ऑप्शन भी हो सकता है, जो बैंकिंग ऐप्स, प्राइवेट चैट या ऑफिस के ईमेल के लिए उपयुक्त होगा।

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा से और क्या उम्मीदें हैं?

लीक हुए मार्केटिंग मैटिरियल के बेस पर गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी और अपने प्रीवियस मॉडल के जैसे ही क्वाड-कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। कैमरा सिस्टम में 200MP का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं।

इस फोन में 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले और संभवतः स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होने की भी उम्मीद है। इसका आधिकारिक लॉन्च 25 फरवरी को सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में होगा, और उसी समय हमें इसके बाकी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में पता चलेगा।

ये भी पढ़ें 

iQOO 15R आज भारत में होगा लॉन्च, पहले ही जानें फोन में क्या खास-कितनी हो सकती है कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक