1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra की नई लीक ने बढ़ाई Apple की टेंशन, परफॉर्मेंस में होगा बड़ा अपग्रेड

Samsung Galaxy S26 Ultra की नई लीक ने बढ़ाई Apple की टेंशन, परफॉर्मेंस में होगा बड़ा अपग्रेड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 10, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 02:30 pm IST

Samsung Galaxy S26 Ultra के बारे में आई नई लीक ने एप्पल, वीवो, शाओमी समेत फ्लैगशिप फोन बनाने वाली कंपनियों की नींद उड़ा दी है। यह फोन सबसे तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड वाले रैम के साथ लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 Ultra के बारे में नई लीक सामने आई है। इस फोन में अब तक का सबसे तगड़ा रैम दिया जाएगा, जिसमें 10.7 Gbps तक की स्पीड मिलेगी। सैमसंग के अल्ट्रा मॉडल के इस फीचर ने एप्पल, वनप्लस, शाओमी, वीवो जैसे ब्रांड्स की टेंशन बढ़ा दी है। सैमसंग का यह फोन अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy S26 Ultra में इसके अलावा Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 मिलेगा, जो एआई फीचर्स से लैस होगा। सैमसंग के इस फ्लैगशिप सीरीज में Galaxy S26 Ultra के अलावा Galaxy S26 और Galaxy S26 Edge भी लॉन्च किए जाएंगे।

होगा बड़ा अपग्रेड

Samsung Galaxy S26 Ultra इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra का अपग्रेड होगा। कंपनी इस साल भी फोन के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। यह फोन भी चार रियर कैमरे के साथ आएगा, जिसमें एक 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP, 48MP और 10MP के तीन और कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें कंपनी पेरीस्कोप सेंसर के साथ-साथ 10x ऑप्टिकल जूम दे सकती है। सैमसंग के इस फोन के बारे में फिलहाल और ज्यादा जानकारियां रिवील नहीं हुई हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra के संभावित फीचर्स

SamMobile की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में LPDDR5X RAM मिलेगा, जो 10.7 Gbps की डेटा ट्रांसफर स्पीड को सपोर्ट करेगा। इस DRAM को सैमसंग ने इस साल अप्रैल में पेश किया है। इसे 12nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक का सबसे छोटा चिप है। सैमसंग ने इस चिप को लॉन्च करेत समय कहा था कि इसमें 25 प्रतिशत तक परफॉर्मेंस इंप्रूव होगी।

Samsung Galaxy S26 Ultra संभावित फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, OLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite 3
स्टोरेज 24GB RAM, 1TB
बैटरी 5500mAh, 45W वायर्ड, 25W वायरलेस
कैमरा 200MP + 50MP + 48MP + 10MP, 42MP
OS Android 16, OneUI 8.5

रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए प्रोसेसर के साथ आने वाला Samsung Galaxy S26 Ultra पहला फोन हो सकता है। हालांकि, पहले ये भी दावा किया जा चुका है कि सैमसंग ने इसे Galaxy S25 Ultra में यूज किया है। क्योंकि कंपनी ने तब इसे आधिकारिक तौर पर रिवील नहीं किया था इसलिए इस टेक्नोलॉजी का जिक्र फोन लॉन्चिंग के दौरान नहीं किया गया था।

Samsung के इस DRAM चिप का मास प्रोडक्शन 2024 के दूसरी छमाही में शुरू हुआ था। उस समय तक Samsung Galaxy S25 Ultra का डीप प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका था। इसके अलावा सैमसंग की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में कई और अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Free Fire Max के नए रिडीम कोड्स, भारतीय गेमर्स को फ्री में मिलेंगे कई धांसू आइटम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक