1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra का अनबॉक्सिंग वीडियो लीक, लॉन्च से पहले रिवील हुआ डिजाइन

Samsung Galaxy S26 Ultra का अनबॉक्सिंग वीडियो लीक, लॉन्च से पहले रिवील हुआ डिजाइन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 24, 2026 09:40 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 09:40 pm IST

Samsung Galaxy S26 Ultra का पहला अनबॉक्सिंग वीडियो रिलीज हो गया है। दुबई बेस्ड कंटेंट क्रिएटर ने सैमसंग के इस प्रीमियम फोन का वीडियो जारी किया है, जिसमें कई चीजें रिवील हुई हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा अनबॉक्सिंग वीडियो Image Source : SAHIL KAROUL/YOUTUBE SCREENSHOT

Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra कल यानी 25 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज पिछले साल आई Galaxy S25 सीरीज का अपग्रेड होगी। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S26 Ultra का अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन और फर्स्ट लुक रिवील हुआ है। एक यूट्यूबर ने सैमसंग के इस अल्ट्रा फोन का पहला अनबॉक्सिंग वीडियो रिलीज किया है।

अनबॉक्सिंग वीडियो रिलीज

Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट का वीडियो यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर साहिल करोल ने शेयर किया है। अपने वीडियो में यूट्यूबर ने इस फोन के कई जानकारियां रिवील की है। सैमसंग का यह फोन अगले महीने सेल के लिए ग्लोबली उपलब्ध कराया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 256GB में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra
Image Source : ONLEAKSसैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा

अनबॉक्सिंग वीडियो में इस फोन का व्हाइट कलर वाला वेरिएंट दिख रहा है, जो मेड इन वियतनाम है।फोन के बॉक्स के साथ USB Type C टू Type C केबल, सिम कार्ड ट्रे इजेक्टर टूल और क्विक स्टार्ट गाइड मिलता है। इस साल भी सैमसंग अपने फोन के साथ चार्जिंग अडेप्टर नहीं देगा। कंटेंट क्रिएटर के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में एल्युमीनियम बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन का वजन 215 ग्राम है। वीडियो के मुताबिक, फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा।

Galaxy S26 Ultra में 5000mAh बैटरी दी जाएगी। फोन के कैमरा ऐप के मुताबिक, यह 6 डिफॉल्ट फोकल लेंथ 0.6x, 1x, 1x, 3x, 5x और 10x जूम को सपोर्ट करेगा। फोन के रियर कैमरा से 8K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। लीक हुए अनबॉक्सिंग वीडियो के मुताबिक, सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर, पेरीस्कोप कैमरा जैसे मुख्य आकर्षण होंगे। यह एक AI फोन होगा, जो लेटेस्ट Galaxy AI से लैस होगा। फोन के बैक में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में कितनी होगी कीमत? लॉन्च से पहले Price हुआ लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक