1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung का सस्ता Flip फोन जल्द होगा लॉन्च, कई फीचर्स आए सामने

Samsung का सस्ता Flip फोन जल्द होगा लॉन्च, कई फीचर्स आए सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 25, 2025 06:14 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 06:14 pm IST

Samsung Galaxy Z Flip 7 SE को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस सस्ते फ्लिप फोन के बारे में नई लीक सामने आई है। साथ ही, इसे कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

Samsung Galaxy Z Flip FE- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप Image Source : FILE

Samsung जल्द अपना सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस फोल्डेबल फोन को Galaxy Z Flip 7 FE के नाम से पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन इस साल की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। इस फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। सैमसंग का यह फ्लिप फोन पहले भी Galaxy Z Flip Xe के नाम से कई जगहों पर लिस्ट किया जा चुका है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग का यह फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Galaxy Z Flip 7 FE के नाम से पेश किया जा सकता है।

सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को हाल ही में मॉडल नंबर SM-F761 के नाम से देखा गया है। इस फोन में eSIM फीचर दिया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के Galaxy Z Flip Xe का भी यही मॉडल नंबर है, जिसे हाल में GSMA और IMEI डेटाबेस में देखा गया है। यह फोन पिछले साल दिसंबर में सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

सैमसंग के फोल्डेबल फोन इस साल जल्दी लॉन्च किए जा सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को आम तौर पर अगस्त के महीने में पेश करती है। इस साल कंपनी अपने तीनों फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 7, Samsung Galaxy Z Flip 7 FE और Samsung Galaxy Z Flip 7 को 23 मई को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ Samsung Galaxy S23 Edge को भी पेश किया जाएगा।

मिलेंगे ये फीचर्स (संभावित)

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के लीक हुए फीचर्स की बात करें तो इसमें Exynos 2400e SoC प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन 8GB रैम के साथ आएगा। इसमें 128GB और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा यह 12MP के दो रियर और 10MP के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का मेन डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ 3.4 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। यह फोन 3,700mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत EUR 1,000 यानी लगभग 92,000 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Redmi ने लॉन्च किया iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, मिलेगी 7550mAh की दमदार बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक