1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip 7 FE हुए लॉन्च, बड़ी कवर स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये खास AI फीचर्स

Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip 7 FE हुए लॉन्च, बड़ी कवर स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये खास AI फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 09, 2025 07:50 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 07:53 am IST

Samsung Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE लॉन्च हो गए हैं। सैमसंग की यह क्लमशेल स्टाइल वाला फ्लिप फोन सीरीज बड़ी कवर स्क्रीन, AI फीचर्स समेत कई बड़े अपग्रेड के साथ आती है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 - India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपनी अगली जेनरेशन के फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने Galaxy Watch 8 Ultra सीरीज भी उतारी है। Samsung Galaxy Z Flip 7 में कंपनी ने बड़ी कवर स्क्रीन के साथ कई खास बदलाव किए हैं। इसे कंपनी कॉम्पैक्ट एआई फोन कह रही है। इसके अलावा फोन की मेन फ्लेक्सिबल स्क्रीन की साइज भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 7 FE भी लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.9 इंच के 2X Dynamic AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें FHD+ रेजलूशन और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में 4.1 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। फोन के कवर में कैमरा मॉड्यूल के अलावा पूरे एरिया में स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें आपको नोटिफिकेशन समेत कई यूजफूल टूल्स का एक्सेस मिलता है।

यह फोन Exynos 2500 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन IP48 रेटिंग के साथ आता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 दिया गया है।

सैमसंग ने इसे Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया है। फोन डुअल 5G सिम कार्ड, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi7 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ 2X डायनैमिक AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में भी 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 3.4 इंच के सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले के साथ आता है। यह Exynos 2400 प्रोसेसेर के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज तक का सपोर्ट दिया गया है।

सैमसंग का यह सस्ता फ्लिप फोन 4,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आता है। यह भी IP48 रेटेड है और इसमें भी Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का कैमरा दिया गया है।

कितनी है कीमत?

Samsung Galaxy Z Flip 7 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसे चार कलर ऑप्शन- ब्लू शैडो, जेट ब्लैक, कोरल रेड और एक्सक्लूसिव मिंट में उतारा गया है। वहीं, Galaxy Z Flip 7 FE को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में आता है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 94,999 रुपये में मिलेगा। Samsung Galaxy Z Flip 7 को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गा है। इसका टॉप वेरिएंट 1,21,999 रुपये में आता है। इन दोनों फोन को 12 जूलाई से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -

Starlink को मिला भारत में सर्विस शुरू करने का लाइसेंस, बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग, चलेगा इंटरनेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक