1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के कर ली तैयारी, इस दिन लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स

Samsung के कर ली तैयारी, इस दिन लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 26, 2024 09:21 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 09:21 pm IST

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट सामने आ गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन AI फीचर से लैस होंगे।

Samsung galaxy fold 6, Samsung- India TV Hindi
Samsung के अगले फोल्डेबल फोन जल्द लॉन्च होंगे। Image Source : FILE

Samsung अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करेगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये फोल्डेबल स्मार्टफोन भी Galaxy S24 सीरीज की तरह ही AI फीचर से लैस होंगे। हाल ही में सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट की डेट लीक हुई है। सैमसंग का यह मेगा लॉन्च इवेंट जुलाई में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ-साथ Galaxy Ring को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

10 जुलाई को लॉन्च होंगे फोन

SamMobile की रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग का यह अपकमिंग इवेंट 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस साल सैमसंग अपना यह इवेंट पेरिस में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस साल पेरिस में ही ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 26 जुलाई को दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किया जाएगा। सैमसंग अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन में एक नया मॉडल भी उतार सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस साल Galaxy Z Fold 6 Ultra पेश कर सकती है। यह फोन स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ आ सकता है। यह फोन चुनिंदा देशों में ही पेश किया जाएगा। अपकमिंग इवेंट में कंपनी Galaxy Ring से पर्दा हटा सकती है। इस साल आयोजित MWC 2024 में अपने पहले स्मार्ट रिंग को पेश किया था। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रिंग के डिजाइन से पर्दा हटाया गया था।

ये डिवाइस भी होंगे पेश

सैमसंग के इस मेगा लॉन्च इवेंट में Galaxy Watch 7 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Samsung Galaxy Tab 10 सीरीज को भी उतारा जा सकता है। यही नहीं, सैमसंग के एक्सटेंडेड वर्चुअल रियलिटी हैडसेट (XR) हैडसेट पर से भी पर्दा हटाया जा सकता है। इस साल की शुरुआत में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी ने पहली बार Galaxy AI से लैस प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया गया था। रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर को जोड़ेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक