7 अप्रैल से सैमसंग के कई पुराने स्मार्टफोन में यूजर्स को नया एक्सपीरियंस मिलने लगेगा। दक्षिण कोरियाई ब्रांड अपने इन पुराने Galaxy स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट OneUI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम रोल आउट करने वाला है। Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 का बीटा वर्जन पहले से ही इन स्मार्टफोन के लिए रोल आउट किया जा चुका है। 7 अप्रैल से इनमें इसका स्टेबल वर्जन रोल आउट किया जाएगा। इनमें से ज्यादातर स्मार्टफोन 2023 या उससे पहले लॉन्च किए गए हैं।
Samsung ने अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। सैमसंग ग्लोबल और सैमसंग इंडिया की टीम के मुताबिक, पुराने गैलेक्सी डिवाइसेज को पहले बैच के रोलआउट के बाद OneUI 7 का अपडेट मिलेगा। वहीं, सैमसंग सिंगापुर में यह अपडेट 14 अप्रैल को रोल आउट किया जाएगा। सैमसंग अपने इस अपडेट को फेजवाइज दुनिया के अलग-अलग रीजन में रोल आउट करने जा रहा है।
इससे पहले OneUI 7 का अपडेट Samsung Galaxy S24 सीरीज, Samsung Galaxy S23 सीरीज, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Z Flip 6, Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Fold 6, Samsung Galaxy Tab S9, Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज के लिए पहले ही रोल आउट किया जा चुका है। 7 अप्रैल से यह अपडेट पुराने डिवाइसेज के लिए भी मिलने लगेगा।
सैमसंग के नए OneUI 7 अपडेट के साथ यूजर्स को पुराने डिवाइसेज में भी Galaxy AI का सपोर्ट मिलने लगेगा। कई एआई फीचर्स जैसे कि राइटिंग टूल, कंटेंट समराइज, स्पेलिंग चेक, कॉल ट्रांसक्रिप्ट आदि मिलने लगेंगे। इसके अलावा नए OneUI 7 में डिवाइस पर ज्यादा कंट्रोल के लिए Now Bar मिलेगा, जिसकी मदद से लॉक स्क्रीन में भी नोटिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। यूजर्स को इंटरप्रेटर, म्यूजिक प्लेयर औस स्टॉपवॉच जैसे टूल्स का क्विक एक्सेस मिलेगा।
OneUI 7 में यूजर्स को सैमसंग के पुराने डिवाइस में भी री-डिजाइन्ड होम स्क्रीन मिलेगी। इस नई होम स्क्रीन में यूजर्स को इंप्रूव्ड विजेट्स, अपडेटेड लॉक स्क्रीन के साथ ही कस्टमाइज्ड एक्सपीरियंस मिलने लगेगा। साथ ही, सैमसंग के फोन के कैमरा ऐप में भी अपग्रेड देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Scam करने वालों की अब खैर नहीं! TRAI ने लिया बड़ा फैसला, लागू होगा सख्त नियम
संपादक की पसंद