1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में बनेगा Samsung का सबसे Slimmest स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कंफर्म

भारत में बनेगा Samsung का सबसे Slimmest स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 23, 2025 09:13 am IST,  Updated : May 23, 2025 09:13 am IST

Samsung का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge हाल ही में लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह फोन भारत में ही बनाए जाएंगे। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है।

Samsung Galaxy 25 Edge- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज Image Source : FILE

Samsung ने हाल ही में अपना सबसे पतला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge लॉन्च किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत में शुरू करने वाली है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस स्लिमेस्ट स्मार्टफोन को दिल्ली से सटे नोएडा के प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जाएगा यानी सैमसंग का यह वाला फोन भी पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा। इस फोन में 200MP कैमरा, Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Galaxy AI जैसे फीचर्स मिलते हैं।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का यह Slimmest स्मार्टफोन नोएडा के प्लांट में असेंबल किया जाएगा। इसके बाद इस फोन को भारत से एक्सपोर्ट किया जाएगा। सैमसंग पहले ही इस सीरीज के अन्य मॉडल Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra को भारत में बना रहा है। 

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, पिछले साल सैमसंग और एप्पल मिलाकर 94 प्रतिशत स्मार्टफोन भारत में मैन्युफैक्चर किए हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी का भारतीय मोबाइल मार्केट में 20 प्रतिशत का मार्केट शेयर है।

Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर्स

सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 और गोरिल्ला ग्लास सिरैमिक 2 का सपोर्ट मिलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसमें 3,900mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग फीचर मिलता है।

यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। फोन IP68 रेटेड है यानी पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। सैमसंग के इस सबसे पतले फोन की मोटाई महज 5.8mm है और इसमें टाइटैनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक