1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung फैंस के लिए अच्छी खबर, लॉन्च होने वाले हैं दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स

Samsung फैंस के लिए अच्छी खबर, लॉन्च होने वाले हैं दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 14, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 06:41 pm IST

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स लाने जा रही है। सैमसंग जल्द ही Samsung Galaxy M36 व Galaxy F36 को बाजार में पेश कर सकता है। दोनों ही फोन्स को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं।

Samsung, Samsung Galaxy F36, Samsung Galaxy F36 Google Play Console, Samsung Galaxy M36- India TV Hindi
सैमसंग जल्द लॉन्च करेगा दो तगड़े स्मार्टफोन्स। Image Source : फाइल फोटो

अपने पुराने स्मार्टफोन से होर हो चुके हैं और नया फोन खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरिया की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी सैमसंग अपने करोड़ों फैंस के लिए दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सैमसंग अपने दोनों नए स्मार्टफोन्स को अपनी पॉपुलर सीरीज M और F के अंतर्गत पेश करेगी। सैमसंग के आने वाले दोनों फोन्स के नाम Samsung Galaxy M36 व Galaxy F36 हैं। 

आपको बता दें कि Samsung Galaxy M36 व Galaxy F36 को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल में स्पॉट किया गया है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। Samsung Galaxy M36 को कंपनी ने अमेजन पर टीज करना भी शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इनकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इन्हें बाजार में पेश किया जाएगा। 

लिस्टिंग से फीचर्स का खुलासा

Samsung Galaxy M36 व Galaxy F36 को कंपनी बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 20 से 25 हजार रुपये का है तो आप इन स्मार्टफोन्स के लिए इंतजार कर सकते हैं। लिस्टिंग से इस बात का खुलासा हो गया है कि दोनों स्मार्टफोन्स ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकते हैं। फोन्स में डिस्प्ले पैनल वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल में मिल सकता है। 

AI फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy F36 में परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1380 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें कंपनी 6GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दे सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स दोनों ही स्मार्टफोन्स लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेंगे। Samsung Galaxy M36 को कंपनी अमेजन में Monster AIcon नाम से टीज कर रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस डिवाइस में AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S23 Ultra 256GB की औंधे मुंह गिरी कीमत, 51% की हुई भारी कटौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक