Smart AI Mirror in CES 2026: क्या आपने कभी सोचा था कि शीशा सिर्फ आपकी बाहरी सुंदरता और फिजिकल अपीयरेंस के अलावा आपकी अंदरूनी सेहत के बारे में भी सारी जानकारी दे सकता है? हां तकनीक की दुनिया में ऐसा मुमकिन हो सकता है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से आप केवल शीशा (Mirror) देखकर अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में जान जाएंगे। इसी सोच को सच करने के लिए लास वेगास में CES 2026 में कनाडा की डिजिटल हेल्थ टेक कंपनी न्यूरालॉजिक्स (NuraLogix) ने अपना लॉन्जिविटी मिरर (Longevity Mirror) लॉन्च किया है और इसकी मदद से कोई भी अपनी फिजिकल हेल्थ से लेकर कुछ मेंटल कंडीशन जैसे स्ट्रेस लेवल के बारे में भी पता कर सकते हैं।
ये एक एआई स्मार्ट शीशा है जिसके सामने आपको केवल 30 सेकेंड के लिए रहना है और इसी आधे मिनट में ये आपके शरीर के वैलनेस के बारे में अच्छी-खासी बातें बता देगा। ये 0 से 100 अंकों के भीतर कंज्यूमर फ्रेंडली स्कोर के जरिए यूजर्स को उनके हेल्थ के कई पैरामीटर्स और वाइटल हेल्थ का स्कोर बता देगा। 30 सेकेंड के लिए जब आप इस स्मार्ट एआई शीशे के सामने आते हैं तो ये आपके चेहरे और अपर बॉडी के ब्लड फ्लो को एनालाइज करके कई मानकों यानी पैरामीटर्स पर पर्सनलाइज्ड रिकमंडेशन तक दे देता है।
इसमें से कुछ पैरामीटर्स हैं-
ये आई असिस्टेंट की मदद से ना केवल आपकी मौजूदा हेल्थ के बारे में बताता है बल्कि एआई एनालिसिस के जरिए आपके हेल्थ गाइडेंस भी देती है। उदाहरण के लिए कैसे आप अपनी नींद को बेहतर कर सकते हैं, स्ट्रेस लेवल को घटा सकते हैं, अपनी एक्टिविटीज को एडजस्ट कर सकते हैं और न्यूट्रीशन कहां-कहां बढ़ा सकते हैं। लॉन्जिविटी मिरर (Longevity Mirror) के जरिए ऐसी ऐआई टेक्नोलॉजी कस्टमर्स के लिए लाई जा रही है जो उन्हें खुद को समझने में मदद करेगी, उनकी आदतों और भविष्य की हेल्थ के बारे में आगाह करेगी।
लॉन्जिविटी मिरर बिक्री के लिए इसी साल उपलब्ध होने वाला है और वर्ल्डवाइड कंज्यूमर्स को अपनी हेल्थ मेंटेनेंस के लिए इससे अच्छी जानकारी मिल सकती है।
आपको अगर लंबी हेल्दी लाइफ चाहिए तो समय समय पर अपनी सेहत के जरूरी संकेतों और रिस्क सिग्नल को समझना जरूरी है। Longevity Mirror इसी काम में आपकी मदद कर सकता है और अब ऐसा कहा जा सकता है कि वियरेबल हेल्थ गैजेट जैसे स्मार्ट हेल्थ वॉच, स्मार्ट रिंग से भी आगे की तकनीक इस स्मार्ट एआई शीशे के जरिए आपको मिल रही है।
ये भी पढ़ें
Oppo Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini की कीमत लॉन्च से पहले लीक, मिलेगा 200MP कैमरा
संपादक की पसंद