1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सिर्फ 4,499 रुपये में मिल रहा है ये दमदार स्मार्टफोन, इन यूजर्स के लिए है बेस्ट डील

सिर्फ 4,499 रुपये में मिल रहा है ये दमदार स्मार्टफोन, इन यूजर्स के लिए है बेस्ट डील

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 29, 2024 10:36 pm IST,  Updated : May 29, 2024 10:36 pm IST

अगर आप डेली रूटीन के लिए एक स्मार्टफोन लेना याहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। इस समय फ्लिपकार्ट पर एक दमदार स्मार्टफोन को 5 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। जिस स्मार्टफोन पर यह ऑफर दिया जा रहा है वह थोड़ा पुराना है लेकिन इस दाम पर यह एक बढ़िया डील साबित हो सकती है।

Flipkart, Flipkart Offer, Flipkart Smartphone Offer, smartphone under 5000, smartphone under 5K,  fl- India TV Hindi
दमदार स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आए दिन स्मार्टफोन पर एक से बढ़कर एक नई डील्स आती रहती है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए हम एक शानदार डील लेकर आए हैं। आज भी कई लोग ऐसे हैं जो मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही यूजर हैं तो आपके लिए नया फोन लेने का शानदार मौका है। इस समय आप सिर्फ 4,499 रुपये की कीमत में दमदार स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। 

बता दें कि स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदने का यह मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट दे रहा है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए एक धांसू डील लेकर आया है। अगर आपका बजट बहुत ही कम है तो आप कंपनी की इस डील का फायदा उठा सकते हैं। 

पुराने स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुछ समय पहले GIONEE ब्रैंड के स्मार्टफोन जमकर पॉपुलर थे। यह इस कंपनी के फोन्स बाजार में तो कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन, ऑनलाइन मार्केट से आप अभी भी इनके स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। जिओनी के GIONEE S10C पर इस पर तगड़ी डील ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप अभी 5 हजार रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 

 हजारों रुपये बचाने का शानदार मौका

GIONEE S10C फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये पर लिस्टेड है लेकिन अभी इस पर 55% छूट का ऑफर दिया जा रहा है। डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 4,499 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप कॉलिंग या फिर मैसेजिंग या फिर कुछ हल्के फुल्के काम ही स्मार्टफोन से करते हैं तो यह फोन आपके काम आ सकता है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ इसमें बैंक ऑफर भी मिल रहा है। Flipkart Axis Bank Card का इस्तेमाल तो आप 5% की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। 

GIONEE S10C के स्पेसिफिकेशन्स

GIONEE S10C में कंपनी ने डीसेंट फीचर्स उपलब्ध कराएं हैं। आप इस स्मार्टफोन से डेली रूटीन के सभी काम आसानी से कर सकते हैं। इसमें कंपनी ने 5.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन Snapdragon 427  प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में रियर में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल के साथ आता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

अगर आप इस स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह मॉडल काफी पुराना हो चुका है। इसे कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3100mAh की बैटरी दी गई है। इसमें किसी भी तरह की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें- Airtel का जबरदस्त प्लान, 365 दिन तक रिचार्ज के झंझट से हो जाएंगे फ्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक