1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन रहने के बाद हुआ ठीक, अब हो रहे हैं अपडेट्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन रहने के बाद हुआ ठीक, अब हो रहे हैं अपडेट्स

 Published : Feb 16, 2026 07:17 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 08:02 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X लगभग एक घंटे डाउन रहने के बाद ठीक हो गया है और इस पर अपडेट्स ठीक तरह से लोड हो पा रहे हैं।

X- India TV Hindi
एक्स Image Source : X/X

X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ( पहले ट्विटर) शाम 7 बजे के करीब डाउन चल रहा था और वेबसाइट आउटेज ट्रेक करने वाली डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम के मुताबिक उस समय एक्स पर तकनीकी दिक्कत देखी जा रही थी। हालांकि लगभग एक घंटे बाद एक्स पर फीड और टाइमलाइन अपलोडिंग में कोई दिक्कत नहीं आ रही है और ये सुचारू रूप से चल रहा है।

शाम 7 बजे क्या था एक्स पर हाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के डाउन होने से इसके यूजर्स परेशानी का सामना कर रहे थे और उन्हें अपडेट्स नहीं मिल पा रहे थे। डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम के मुताबिक शाम 6 बजकर 53 मिनट पर 52 फीसदी ऐप यूजर्स को इस तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था जबकि फीड और टाइमलाइन अपलोडिंग में 21 फीसदी यूजर्स  को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा 17 फीसदी यूजर्स ने एक्स की वेबसाइट पर टेक्निकल दिक्कत की बात रिपोर्ट की है।

X Down
Image Source : X/Xएक्स डाउन

क्या शिकायत दर्ज की गई यूजर्स की ओर से

यूजर्स ने देखा कि प्लेटफॉर्म (ऐप और वेबसाइट) उनका होम पेज या प्रोफाइल लोड नहीं कर पा रहा है। हर जगह खाली स्क्रीन दिख रही है और टाइमलाइन भी गायब हैं। कुछ यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस समस्या की शिकायत की है जैसे कि पोस्ट करते समय परेशानी होना या नोटिफिकेशन न दिखना।

एक्स की ओर से क्या है जवाब

हालांकि एक्स की ओर से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है और ना ही कोई आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट आई है जो इस बात को तस्दीक करती हो कि कंपनी ने इस खबर का संज्ञान लिया है।

बार-बार एक्स के डाउन होने की समस्या आती है सामने

एक्स के बार-बार डाउन होने की समस्या सामने आती रहती है और इसके चलते यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने से यूजर्स को अपने अपडेट्स देने में बाधा आती है और दुनियाभर के अपडेट्स से भी वो समय से वाकिफ नहीं हो पाते हैं। 

5 फरवरी को अमेरिका में इंस्टाग्राम भी हुआ था डाउन

इसी 5 फरवरी को अमेरिका में इंस्टाग्राम भी डाउन हो गया था और हजारों यूजर्स को अपनी फीड लोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. इसी तरह की परेशानी कुछ यूजर्स ने सुबह-सुबह 5 फरवरी को झेली और लगभग डेढ़ घंटे बाद ये तकनीकी दिक्कत दूर हुई। 

ये भी पढ़ें

रियलमी P4 Lite भारत में 20 फरवरी को होगा लॉन्च, डिजाइन-कलर-बैटरी सहित कई डिटेल्स आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक