1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. लॉन्च हुआ प्रोजेक्टर वाला Smartphone, मिलेगी 17600mAh की बैटरी, घर बन जाएगा थिएटर

लॉन्च हुआ प्रोजेक्टर वाला Smartphone, मिलेगी 17600mAh की बैटरी, घर बन जाएगा थिएटर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 25, 2026 07:33 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 07:33 pm IST

चीनी ब्रांड 8849 Tank ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात ये है कि इसमें इन-बिल्ट प्रोजेक्टर दिया गया है। साथ ही, यह 17600mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

projector smartphone- India TV Hindi
प्रोजेक्टर स्मार्टफोन Image Source : TANK

रग्ड स्मार्टफोन बनाने वाले चीनी ब्रांड ने एक दमदार फ्लैगशिप फोन Tank 5 लॉन्च किया है। इस फोन की खास बात ये है कि इसमें 17,600mAh की जंबो बैटरी मिलती है। साथ ही, इसमें एक प्रोजेक्टर लगा है, जिसे आप घर की दीवार को थिएटर में बदल सकेंगे। यह रग्ड फोन दमदार बैटरी और फीचर्स के साथ जबरदस्त कैमरे से लैस है।

दमदार डिस्प्ले

Tank 5 फ्लैगशिप फोन में ब्रांड ने इन-बिल्ट 2K DLP प्रोजेक्टर दिया है। यह स्मार्टफोन 6.73 इंच के 3K AMOLED डिस्प्ले के सात आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1440 x 3200 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, 300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

MediaTek का प्रोसेसर

इस रग्ड फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 18GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर काम करता है। इसके साथ 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

17600mAh की बैटरी

फोन में 17600mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W वायर्ड और 25W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, WiFi 7, NFC, Bluetooth 5.4 और eSIM का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में इन-बिल्ट प्रोजेक्टर दिया गया है।

कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसके बैक में 50MP के तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP का मेन, 50MP का नाइट विजन और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। 8849 Tank 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने 899.99 डॉलर यानी लगभग 85,306 रुपये की प्राइस में लॉन्च किया है।

इस रग्ड फोन में IP68 और IP69K वाटर रेसिस्टेंट फीचर मिलता है। फोन पानी और धूल-मिट्टी से बच सकता है। इस रग्ड फोन का वजन लगभग 715 ग्राम है और इसकी मोटाई 33.8mm है। इस स्मार्टफोन को खास तौर पर ट्रैकिंग और ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है। फोन का इस्तेमाल न सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए किया जा सकता है। इसमें लगे प्रोजेक्टर पर यूजर्स अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म को बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक