1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI के इस फैसले से करोड़ों यूजर्स को फायदा, Jio, Airtel, BSNL, Vi को करना होगा यह काम

TRAI के इस फैसले से करोड़ों यूजर्स को फायदा, Jio, Airtel, BSNL, Vi को करना होगा यह काम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 25, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 01:25 pm IST

TRAI ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) को और बेहतर बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। ट्राई की इस गाइडलाइंस का फायदा देश के 122 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स को होगा।

TRAI- India TV Hindi
TRAI Image Source : FILE

TRAI ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL को नया दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसका फायदा देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिलने वाला है। नियामक ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को अपने नेटवर्क कवरेज से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है। ट्राई का यह निर्देश 1 अक्टूबर 2024 से लागू हुए नए क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) का ही हिस्सा है। ट्राई के इस फैसले से यूजर्स के लिए अपना टेलीकॉम ऑपरेटर चुनने में मदद होगा।

TRAI की नई गाइडलाइंस

TRAI ने अपनी गाइडलाइंस में टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि हर वायरलेस एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर को जियोस्पेटियल कवरेज मैप को अपनी वेबसाइट पर इस तरह से पब्लिश करना होगा ताकि यूजर्स को वायरलेस वॉइस और ब्रॉडबैंड सर्विस चुनने में मदद मिल सके। साथ ही, ऑपरेटर्स को समय-समय पर इसे अपडेट भी करते रहना होगा। हालांकि, टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपनी वेबसाइट पर नेटवर्क कवरेज का मैप पब्लिश करते हैं, लेकिन उसके समय-समय पर अपडेट नहीं होने की वजह से यूजर्स को ऑपरेटर चुनते समय यह सही से पता नहीं चल पाता है कि किस क्षेत्र में अच्छी सिग्नल स्ट्रेंथ है।

क्वालिटी ऑफ सर्विस पर फोकस

दूरसंचार नियामक ने कहा है कि नेटवर्क कवरेज टेलीकॉम ऑपरेटर्स की क्वालिटी ऑफ सर्विस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। किसी भी यूजर को नॉन-कवरेज एरिया में बेहतर क्वालिटी ऑफ सर्विस नहीं मिल सकती है। ऐसे में टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए सर्विस वाइज जियोस्पेटियल कवरेज की डिटेल अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करना बेहद जरूरी होगा। ट्राई की यह गाइडलाइंस सभी वायरलेस सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए है।

इस समय Airtel और Jio को छोड़कर सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स यूजर्स को 2G, 3G और 4G कवरेज मुहैया करा रहे हैं। जियो और एयरटेल यूजर्स को 5G सर्विस मुहैया करा रहे हैं। वहीं, BSNL ने अब तक 4G सर्विस को कमर्शियली लॉन्च नहीं की है। ट्राई की गाइडलाइंस के मुताबिक नेटवर्क कवरेज मैप में यह मेंशन करना जरूरी है कि वहां 5G/4G/3G/2G कवरेज मौजूद है या नहीं। ऑपरेटर्स अपने बेस स्टेशन की लोकेशन को चाहे तो मेंशन कर सकते हैं, लेकिन यह वैकल्पिक है। 

122 करोड़ यूजर्स को फायदा

ट्राई ने इस गाइडलाइंस को फॉलो करने के लिए 1 अप्रैल 2025 तक की डेडलाइन दी है। नेटवर्क कवरेज एरिया मेंशन करने के साथ-साथ टेलीकॉम ऑपरेटर्स को वेबसाइट पर यूजर का फीडबैक भी देने के लिए बटन देने के लिए कहा है ताकि यूजर्स नेटवर्क कवरेज के बारे में अपना फीडबैक दे सके। ट्राई का यह दिशा-निर्देश देश के 122 करोड़ मोबाइल यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, iOS 18.2 में मिलेगा यह खास फीचर, बदल जाएगा पूरा एक्सपीरियंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक