1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pay, PhonePe, Paytm के लिए बदले नियम, आज से इन नंबरों पर नहीं चलेगा UPI, जानें क्या करें

Google Pay, PhonePe, Paytm के लिए बदले नियम, आज से इन नंबरों पर नहीं चलेगा UPI, जानें क्या करें

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 01, 2025 06:00 am IST,  Updated : Apr 01, 2025 06:00 am IST

आज यानी 1 अप्रैल से UPI पेमेंट करने के लिए नियम बदल गए है। NPCI की गाइडलाइंस के मुताबिक, जिन बैंक अकाउंट में इनएक्टिव मोबाइल नंबर लिंक है, उन पर UPI से लेन-देन करने में दिक्कत आ सकती है।

UPI not working, UPI, UPI apps- India TV Hindi
UPI नहीं करेगा काम Image Source : FILE

1  अप्रैल यानी आज से Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके UPI करने वालों के लिए नियम बदल गए हैं। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पिछले दिनों यूपीआई से लिंक उन मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से हटाने के निर्देश दिए हैं, जो लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं यानी इनएक्टिव हैं। अगर, आपके बैंक अकाउंट में भी इनएक्टिव मोबाइल नंबर लिंक है तो आपको UPI के जरिए लेन-देन में बड़ी दिक्कत आ सकती है।

NPCI का फैसला

NPCI ने आए दिन हो रहे बढ़ते साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए यह नई गाइडलाइंस पिछले दिनों जारी की है। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन का कहना है कि जिन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है या जो नंबर एक्टिव नहीं है उन्हें बैंकिंग और UPI सिस्टम से हटाने की जरूरत है। ये इनएक्टिव नंबर तकनीकी समस्याएं पैदा कर रहे हैं। अगर, टेलीकॉम ऑपरेटर्स इन नंबरों को किसी और के नाम पर जारी कर दिया है तो इनरे जरिए धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है।

बता दें UPI यूज करने के लिए मोबाइल नंबर का बैंक अकाउंट से लिंक होना बेहद जरूरी होता है। यूपीआई पेमेंट करते समय मोबाइल नंबर ही पहचान का साधन होता है। इसका मतलब यह है कि जब भी आप कोई पेमेंट करते हैं तो मोबाइल नंबर यह सुनिश्चित करता है कि पैसा सही व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं। यदि ऐसा कोई नंबर अब एक्टिव नहीं है या किसी और को आवंटित कर दिया गया है तो ऐसे में पेमेंट फेल होने का खतरा रहता है। यूजर्स के नंबर पर किया गया पेमेंट किसी और व्यक्ति के अकाउंट में पहुंचने की भी संभावना होगी।

क्या करें?

  • अगर आपके किसी बैंक अकाउंट में ऐसा मोबाइल नंबर लिंक किया गया है, जो अब एक्टिव नहीं हैं या आपने उसे लंबे समय से रिचार्ज नहीं कराया है तो आपको अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (Jio, Airtel, Vi, BSNL) से कंफर्म करना होगा कि यह नंबर आपके नाम पर एक्टिव है या नहीं।
  • अगर नंबर एक्टिव नहीं है तो आपको तुरंत एक्टिवेट कराना चाहिए या फिर अपने बैंक अकाउंट का मोबाइल नंबर बदल देना चाहिए।
  • NPCI ने पिछले दिनों बैंकों और यूपीआई ऐप्स को निर्देश दिया है कि वे हर सप्ताह डिलीट किए गए मोबाइल नंबर की लिस्ट को अपडेट करें। 
  • इससे 1 अप्रैल के बाद यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि इनएक्टिव मोबाइल नंबर बैंकिंग सिस्टम से हट गया है।

यह भी पढ़ें - BSNL के इस सस्ते प्लान में 160 दिन एक्टिव रहेगा सिम, करोड़ों यूजर्स की मौज, डेली मिलेगा 2GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक