1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 70 दिन वाले प्लान में रिचार्ज खत्म होने के बाद भी चलेगा डिज्नी प्लस हॉटस्टार

Vi यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 70 दिन वाले प्लान में रिचार्ज खत्म होने के बाद भी चलेगा डिज्नी प्लस हॉटस्टार

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 20, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 08:11 pm IST

वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। वीआई के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। वीआई के पास एक ऐसा प्रीपेड प्लान भी है जिसमें रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद भी यूजर्स को ओटीटी स्ट्रीमिंग की फ्री सुविधा मिलती है।

Vodafone Idea, Vodafone Idea Best Plan, Vodafone Idea Offer, Vodafone Idea Tech Plan, Vodafone Idea - India TV Hindi
वीआई की लिस्ट में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद है। Image Source : फाइल पोटो

भारत में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियां हैं। वीआई देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इस समय वीआई के पास करीब 21 करोड़ यूजर्स हैं। यूजरबेस के मामले में भले ही वीआई पीछे हो लेकिन किफायती रिचार्ज प्लान्स के मामले में वीआई, जियो और एयरटेल को भी कड़ी टक्कर देती है। वीआई के पास कई सारे ऐसे प्लान्स हैं जो जियो और एयरटेल की तुलना में काफी सस्ते हैं और यूजर्स को अधिक फायदा भी पहुंचाते हैं। 

आपको बता दें कि अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक धांसू प्लान्स ऐड कर रखे हैं। वीआई के पास आपको अपनी जरूरत के अनुसार सभी तरह के प्लान्स मिल जाएंगे। लिस्ट में अधिक डेटा वाले प्लान्स, लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स, ओटीटी ऑफर वाले प्लान्स, डेटा बूस्टर प्लान्स, शॉर्ट टर्म वैलिडिटी वाले जैसे एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मिल जाएंगे। 

अगर आप वीआई का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है। हम आपको वीआई का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी और ढेर सारा डेटा भी मिलता है। 

Vi की लिस्ट का तगड़ा प्लान

वोडाफोन आइडिया के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह  901 रुपये का आता है। ये आपको थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन इसके फायदे जानकर आप यही कहेंगे कि यह तो पैसा वसूल प्लान है। वीआई यूजर्स को इस प्लान में 70 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। आप 70 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। आपको इसमें हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। 

Vodafone Idea, Vodafone Idea Best Plan, Vodafone Idea Offer, Vodafone Idea Tech Plan, Vodafone Idea
Image Source : फाइल फोटोवीआई की लिस्ट का तगड़ा प्रीपेड प्लान।

कंपनी दे रही है धमाकेदार डेटा ऑफर

वीआई के इस प्लान में मिलने वाले अगर डेटा की बात करें तो कंपनी इसमें 70 दिन के लिए 210GB डेटा ऑफर करती है। आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं इसमें कंपनी ग्राहकों को 210GB के अलावा 48GB डेटा एक्स्ट्रा ऑफर करती है। इस तरह आपको पूरे प्लान में कुल 258GB डेटा मिल जाता है। वीआई का यह प्लान बिंज ऑल नाइट ऑफर के साथ आता है जिसमें आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्री में अनलिमिटेड डेटा एक्सेस कर सकते हैं। 

VI के प्लान का सबसे धांसू ऑफर

अब इस प्लान के सबसे धमाकेदार ऑफर की बात करें तो इसमें कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस प्लान की वैलिडिटी तो सिर्फ 70 दिन की है लेकिन इसमें आपको पूरे 365 दिन के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। यानी इस प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी आप फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार में मूवीज और वेब सीरीज का लुत्फ उठा पाएंगे। 

यह भी पढ़ें- Excitel ने उड़ाई सबकी नींद, सस्ते प्लान में 22 OTT, 300 टीवी चैनल्स के साथ मिलेगा Prime Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक