Vi (Vodafone Idea) जल्द देश में 5G सर्विस रोल आउट करने वाला है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी ने साल 2022 की जुलाई में हुए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में Airtel और Jio के साथ हिस्सा लिया था। हालांकि, कंपनी ने देश में 5G सेवा शुरू होने के डेढ़ साल के बाद भी अपनी 5G सर्विस लॉन्च नहीं की है। कंपनी इस समय वित्तीय संकट से जूझ रही है, जिसका असर कंपनी की सेवाओं पर भी पड़ रही है। इसके बावजूद कंपनी अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।
Related Stories
Vi का बेस्ट रिचार्ज प्लान
Vi के पोर्टफोलियो में एक ऐसा ही रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को जबरदस्त बेनिफिट्स मिलने वाला है। वोडाफोन-आइडिया का यह रिचार्ज प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें यूजर्स को 1 साल तक Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यही नहीं, वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को 48GB अतिरिक्त डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है।
वोडाफोन आइडिया का यह रिचार्ज प्लान 901 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 499 रुपये वाला Disney+ Hotstar मोबाइल का ईयरली सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है और यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड 4G डेटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स को इस तरह कुल मिलाकर इस प्लान में 210GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 48GB अतिरिक्त डेटा का लाभ दिया जा रहा है।

ऑल नाइट अनलिमिटेड फ्री डेटा
Vi के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। इस प्लान के साथ इसके अलावा डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं, यह रिचार्ज प्लान ऑल नाइड अनलिमिटेड डेटा ऑफर के साथ भी आता है, जिसका मतलब है यूजर्स को रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है।