1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo बना भारतीय स्मार्टफोन बाजार का नया 'किंग', Samsung, Xiaomi रह गए काफी पीछे

Vivo बना भारतीय स्मार्टफोन बाजार का नया 'किंग', Samsung, Xiaomi रह गए काफी पीछे

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 16, 2024 07:20 am IST,  Updated : May 16, 2024 07:20 am IST

Vivo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। 2024 की पहली तिमाही में चीनी ब्रांड ने सबसे ज्यादा स्मार्टफोन शिप किए हैं। वहीं, Motorola ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज किया है। IDC की नई रिपोर्ट में इन 10 ब्रांड के स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।

Vivo Smartphones- India TV Hindi
Vivo Smartphones Image Source : FILE

Vivo भारतीय स्मार्टफोन बाजार का नया 'किंग' बन गया है। चीनी ब्रांड ने 2024 की पहली तिमाही में Samsung, Xiaomi को पीछे छोड़ दिया है। वीवो का इस समय भारत में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर हो गया है। IDC की नई रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो ने साल 2024 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन बेचने के मामले में Samsung को पीछे छोड़ दिया है। Counterpoint की रिपोर्ट में भी Vivo का भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2024 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर रहा है।

Vivo बना नया 'किंग'

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo का साल की पहली तिमाही में 16.2 प्रतिशत मार्केट शेयर रहा है, जो 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले साल-दर-साल 17.2 प्रतिशत का ग्रोथ है। 2023 की पहली तिमाही में वीवो का मार्केट शेयर 15.4 प्रतिशत था। वहीं, Samsung का मार्केट शेयर 2024 की पहली तिमाही में घटकर 15.6 प्रतिशत रह गया है। लंबे समय से भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर राज करने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी का 2023 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 20.1 प्रतिशत था। सैमसंग के मार्केट शेयर में साल-दर-साल 13.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

तीसरे नंबर पर एक और चीनी ब्रांड Xiaomi है, जिसका 2024 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 12.8 प्रतिशत रहा है। 2023 की पहली तिमाही में भी Xiaomi का मार्केट शेयर 12.6 प्रतिशत था। शाओमी ने साल-दर-साल 13.3 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। Oppo का साल की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 10.2 प्रतिशत रहा है। ओप्पो को 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले साल-दर-साल 1.8 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। चीनी ब्रांड का 2023 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 11.6 प्रतिशत था।

Apple iPhone की बढ़ी डिमांड

Realme का ग्रोथ लगातार जारी है। कंपनी ने साल की पहली तिमाही में साल-दर-साल 17.3 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। रियलमी का साल की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 9.8 प्रतिशत है, जो 2023 की पहली तिमाही के 9.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के मुकाबले ज्यादा है। Apple ने इस साल भारतीय बाजार में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज किया है। एप्पल इस समय 7.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ छठे नंबर पर है। एप्पल का 2023 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 6.8 प्रतिशत था। ब्रांड ने साल-दर-साल 19 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर Poco रहा है, जिसका साल की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 5.9 प्रतिशत रहा है। चीनी ब्रांड का 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले साल-दर-साल 72.2 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। POCO का 2023 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 3.8 प्रतिशत था। आठवें नंबर पर OnePlus है, जिसका 2024 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 5.1 प्रतिशत हैं। वनप्लस के मार्केट शेयर में साल 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले 5.4 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। पहले वनप्लस का मार्केट शेयर 6 प्रतिशत था।

Motorola ने दर्ज किया सबसे ज्यादा ग्रोथ

Motorola ने 2024 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज किया है। ब्रांड ने 2023 की पहली तिमाही के मुकाबले इस साल 110 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। 9वें नंबर पर काबिज इस ब्रांड का मार्केट शेयर 4.6 प्रतिशत हो गया है, जो साल 2023 की पहली तिमाही में महज 2.4 प्रतिशत था। Tecno का 2024 की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 2.9 प्रतिशत है, जो 2023 की पहली तिमाही के 3.4 प्रतिशत के मुकाबले कम है। चीनी ब्रांड के मार्केट शेयर में साल-दर-साल 5.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक