1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo लाया 100x सुपर जूम वाला 5G स्मार्टफोन, Samsung, OnePlus, Xiaomi की बढ़ी टेंशन

Vivo लाया 100x सुपर जूम वाला 5G स्मार्टफोन, Samsung, OnePlus, Xiaomi की बढ़ी टेंशन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 11, 2025 02:09 pm IST,  Updated : Jun 11, 2025 02:30 pm IST

Vivo ने भारत में अपना एक और तगड़ा फोन लॉन्च किया है। वीवो का यह फोन 100x सुपर जूम समेत कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। कैमरे के मामले में यह Samsung, OnePlus, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम फोन को टक्कर दे सकता है।

Vivo T4 Ultra- India TV Hindi
वीवो टी4 अल्ट्रा Image Source : FILE

Vivo T4 Ultra भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह अल्ट्रा फोन 100x सुपर जूम फीचर के साथ आता है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज वाले तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। वीवो का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Ultra का अपग्रेड होगा। कैमरे के मामले में वीवो का यह फोन Samsung, OnePlus, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम फोन को टक्कर दे सकता है।

Vivo T4 Ultra की कीमत

वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। वीवो के इस फोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 39,999 रुपये और 41,999 रुपये है। इस प्राइस रेंज में आने वाले Realme GT 7 को यह कड़ी टक्कर दे सकता है।

Vivo T4 Ultra कीमत ऑफर प्राइस
8GB रैम + 256GB 37,999 रुपये 34,999 रुपये
12GB रैम + 256GB 39,999 रुपये 36,999 रुपये
12GB रैम + 512GB 41,999 रुपये 38,999 रुपये

Vivo T4 Ultra की पहली सेल 18 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इसे मेटिओर ग्रे और फोनिक्स गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 

Vivo T4 Ultra 5G के फीचर्स

इस फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वीवो का यह फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में गूगल जेमिनी पर बेस्ड एआई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें सर्किल टू सर्च, एआई ट्रांसलेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo T4 Ultra में 5,500mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 90W टर्बो फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth 5.4, OTG, GPS, NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस फीचर मिलता है। फोन की मोटाई 7.45mm है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का पेरीस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 100x सुपर जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

यह फोन 6.67 इंच के 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर दिया गया है। वहीं, यह फोन 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें -

दो महीने में शुरू होगी Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? कितने का होगा प्लान, हो गया खुलासा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक