1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo Y400 Pro 5G की सेल शुरू, 1212 रुपये EMI में मिल रहा 12GB रैम वाला धांसू फोन

Vivo Y400 Pro 5G की सेल शुरू, 1212 रुपये EMI में मिल रहा 12GB रैम वाला धांसू फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 28, 2025 05:08 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 05:08 pm IST

Vivo Y400 Pro 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। वीवो का यह फोन पिछले दिनों लॉन्च हुआ है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon से खरीद सकेंगे। बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ इस पर नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा।

Vivo Y400 Pro 5G- India TV Hindi
वीवो Y400 प्रो Image Source : VIVO INDIA

Vivo ने पिछले दिनों Y400 Pro को भारत में लॉन्च किया है। वीवो का यह फोन अब सेल के लिए उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। Vivo Y400 Pro की खरीद पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन महज 1212 रुपये की EMI में खरीदा जा सकता है। वीवो का यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 8GB रैम, 256GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Vivo Y400 Pro पर ऑफर

वीवो का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। इसे तीन कलर ऑप्शन - फ्री स्टाइल व्हाइट, फेस्ट गोल्ड और नेबुला पर्पल में खरीद सकते हैं। इस फोन की खरीद पर 2,500 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा यह फोन 1212 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

Vivo Y400 Pro 5G के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.77 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसंर भी मिलेगा। साथ ही, यह कैपेसिटिव मल्टी-टच सेंसर को भी सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।

इस फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। वीवो का यह फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

Starlink का इंतजार खत्म! भारत में सर्विस शुरू करने के लिए जल्द मिलेगा फाइनल अप्रूवल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक